राष्ट्रवाणी: रायपुर, 30 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। बचेली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 निवासी सुधा पटवा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान पोषण और देखभाल का सहारा बनी।

योजना से मिली सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी सेहत और नवजात बेटी की देखभाल में किया। वहीं बेटी के जन्म पर मिली प्रोत्साहन राशि को उसके भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिया। गर्भावस्था के दौरान सुधा को योजना के तहत 3 हजार रुपये की सहायता मिली।

इस राशि से उन्होंने दूध, फल और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री खरीदी। शिशु के जन्म के बाद मिली 2 हजार रुपये की अगली किस्त से उन्होंने अपने आहार के साथ नवजात बेटी के लिए कपड़े और देखभाल की जरूरी सामग्री खरीदी। दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म और आवश्यक टीकाकरण पूरा होने पर सुधा को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली।

उन्होंने इस राशि को खर्च करने के बजाय बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिया। इस तरह योजना से मिली सहायता ने मातृत्व के दौरान उनकी जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत की शुरुआत भी कराई। सुधा बताती हैं कि गर्भावस्था में मिले 3 हजार रुपये से मैंने अपने खान-पान का ध्यान रखा।

प्रसव के बाद मिली राशि से अपनी खुराक और बेटी की देखभाल का सामान लिया। दूसरी बेटी के जन्म पर मिले 6 हजार रुपये उसकी सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिए। इससे मेरी सेहत का ध्यान रखने और बेटी के भविष्य के लिए बचत शुरू करने में मदद मिली।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version