Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»शाह ने वीर सावरकर परिसर का उद्घाटन किया, कहा अहमदाबाद भारत की ‘खेल राजधानी’ बनेगा
Sports

शाह ने वीर सावरकर परिसर का उद्घाटन किया, कहा अहमदाबाद भारत की ‘खेल राजधानी’ बनेगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शाह ने वीर सावरकर परिसर का उद्घाटन किया, कहा अहमदाबाद भारत की ‘खेल राजधानी’ बनेगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद. गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, निर्माणाधीन सरदार पटेल खेल परिसर और विश्व स्तरीय वीर सावरकर खेल परिसर जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं से अहमदाबाद देश की ‘खेल राजधानी’ बनेगा. शाह ने रविवार को वीर सावरकर परिसर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि 2036 तक 13 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करके अहमदाबाद को सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खेलों का केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है.

शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के नाम पर रखे गए परिसर का उद्घाटन करने के बाद कहा, ”अहमदाबाद हमारे देश की खेल राजधानी बनने जा रहा है. दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में है, उसके बगल में सैकड़ों एकड़ में सरदार पटेल खेल परिसर बनाया जा रहा है और अब वीर सावरकर खेल परिसर. ये सभी अहमदाबाद में हैं. ” उन्होंने कहा कि 2029 के विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल यहीं आयोजित किए जाएंगे जबकि अहमदाबाद में (2030) राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है (जिसके लिए भारत ने अपनी बोली प्रस्तुत की है).

शाह ने कहा, ”केंद्र सरकार 2036 में ओलंपिक अहमदाबाद में आयोजित करने के लिए कई तरह की तैयारियां कर रही है. ” वीर सावरकर खेल परिसर को भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक खेल परिसर बताते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को दूसरे स्थान पर आने का सपना नहीं देखना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”प्रधानमंत्री ने हमारे लिए एक लक्ष्य रखा है कि 2047 तक हमें एक ऐसा भारत बनाना है जो हर क्षेत्र में दुनिया में नंबर एक हो. जब विभिन्न क्षेत्रों की बात आती है तो खेल देश की आत्मा है. अगर दुनिया में सबसे पहले कहीं खेल शुरू हुआ तो वह भारत में था. हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश है और इसे खेलों में पीछे नहीं रहना चाहिए. ” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री ने खेलों के बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को विश्वस्तरीय बनाने, चयन को पारदर्शी बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि अच्छा खेलने वालों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले. इन प्रयासों के कारण, पिछले 10 वर्षों में भारत के खेल परिदृश्य में काफ.ी बदलाव आया है. ” केंद्र की नयी खेल नीति की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि इसका उद्देश्य देश को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाए रखना है.

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना और इसे शिक्षा से जुड़े एक आंदोलन में बदलना है. शाह ने कहा, ”ऐसी व्यवस्थाओं के कारण भारत ने पिछले आठ वर्षों में 15 ओलंपिक पदक जीते जबकि 1948 से 2012 तक केवल 20 पदक ही जीते थे. इस दौरान पैरालंपिक खेलों में भारत के पदकों की संख्या आठ से बढ़कर 52 हो गई और मूक बधिर ओलंपिक खेलों में पदकों की संख्या दो से बढ़कर 22 हो गई.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने खेल बजट 2014-15 के 1,643 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अब 5,300 करोड़ रुपये कर दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अग्निवीरों ने की मुलाकात, CM बोले – प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी आपकी सफलता
Next Article ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.