Share Market: भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते दबाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस वजह से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी 24,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। यह वैश्विक जोखिम-रहित संकेतों की ओर इशारा करता है। यह गिरावट अमेरिका की ओर से बुधवार से भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने की योजना का मसौदा नोटिस जारी करने के बाद आई है। इससे टैरिफ का बोझ दोगुना होकर 50% हो जाएगा। ट्रंप का यह बेतुका कदम यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की ओर से रूसी तेल की निरंतर खरीद के बाद उठाया गया है। फिलहाल भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगा रखा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version