Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 137 अंक च­ढ़ा
Business

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 137 अंक च­ढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 137 अंक च­ढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. प्रमुख बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने और घरेलू संस्थागत निवेशकों का समर्थन मिलने से स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार चौथे दिन ब­ढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 137 अंक च­ढ़ गया जबकि निफ्टी में 31 अंक की तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार के बाद 136.63 अंक यानी 0.17 प्रतिशत ब­ढ़कर 81,926.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 519.44 अंक ब­ढ़कर 82,309.56 अंक पर पहुंच गया था लेकिन ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से यह अपनी ब­ढ़त काफी हद तक गंवा बैठा.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी उतार-च­ढ़ाव के बाद 30.65 अंक यानी 0.12 प्रतिशत च­ढ़कर 25,108.30 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू इक्विटी बाजार अनुकूल वैश्विक संकेतों से मजबूती के साथ खुला लेकिन दूसरी तिमाही के नतीजे औसत रहने की संभावना ब­ढ़ने से बाजार हल्की ब­ढ़त के साथ बंद हुआ.” नायर ने कहा कि बाजार अल्पावधि में तीसरी तिमाही में हालात बेहतर होने से संबंधित टिप्पणियों पर नजरें रखेगा. मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.45 प्रतिशत च­ढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

क्षेत्रवार सूचकांकों में दूरसंचार खंड सर्वाधिक 2.13 प्रतिशत उछल गया जबकि रियल्टी खंड में 1.09 प्रतिशत और ऊर्जा खंड में 0.47 प्रतिशत की तेजी रही. दूसरी तरफ, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान), जिंस, आईटी और बैंकिंग खंड में गिरावट रही. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “हाल ही में आई तेजी के बाद बाजारों में उतार-च­ढ़ाव रहा. क्षेत्रवार स्तर पर, मिले-जुले रुझान ने कारोबारियों को आर्किषत किया और रियल्टी, दवा एवं ऊर्जा शेयरों में अच्छी ब­ढ़त दर्ज की गई जबकि एफएमसीजी एवं धातु शेयरों में गिरावट रही.” शेयर बाजार में तेजी का यह लगातार चौथा दिन रहा. इन चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स कुल 1,659.13 अंक यानी 2.06 प्रतिशत च­ढ़ चुका है जबकि निफ्टी में 497.2 अंक यानी 2.02 प्रतिशत की ब­ढ़त दर्ज की गई है.

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ. चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. यूरोप के शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे. अधिकांश अमेरिकी बाजार सोमवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 65.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 313.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,036.39 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. सोमवार को सेंसेक्स 582.95 अंक ब­ढ़कर 81,790.12 अंक और निफ्टी 183.40 अंक च­ढ़कर 25,077.65 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleममता बनर्जी ने भूस्खलन प्रभावित मिरिक का दौरा किया, स्थानीय लोगों से बातचीत की
Next Article टीवी अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोप में कन्नड़ फिल्म निर्माता गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.