Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 336 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के करीब
Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 336 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के करीब

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 11, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 336 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,700 अंक के करीब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए अच्छी ब­ढ़त के साथ बंद हुआ. दोनों मानक सूचकांक में बीएसई सेंसेक्स 336 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 25,700 अंक के करीब पहुंच गया. भारत, अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच सेवाओं और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार ब­ढ़त में रहा.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.32 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,124.03 अंक पर आ गया था. वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 125.1 अंक यानी 0.48 प्रतिशत टूटकर 25,449.25 अंक पर आ गया. हालांकि, दोनों मानक सूचकांकों ने अच्छी वापसी की और कारोबार के अंत में उल्लेखनीय ब­ढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 335.97 अंक यानी 0.40 प्रतिशत ब­ढ़कर 83,871.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत च­ढ़कर 25,694.95 अंक पर रहा.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ” दिल्ली विस्फोट के प्रभाव को लेकर चिंताओं के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की रही. हालांकि, अमेरिकी सीनेट द्वारा विभिन्न विभागों में कामकाज ठप होने को समाप्त करने के लिए एक विधेयक पारित किए जाने से वैश्विक संकेतों के समर्थन से, बाजार में तेजी से सुधार हुआ और यह लाभ के साथ बंद हुआ.” उन्होंने कहा, ”महत्वपूर्ण बात यह है कि दूसरी तिमाही के नतीजों का सत्र समाप्त होने वाला है. मझोली तथा छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांकों के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के चलते इसके सकारात्मक रुख के साथ समाप्त होने की उम्मीद है. आईटी, वाहन, धातु और एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) क्षेत्रों में ब­ढ़त के कारण यह तेजी बरकरार रही.” सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मास्युटिकल्स, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड और टाटा स्टील शामिल हैं. बजाज फाइनेंस का शेयर सात प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसका कारण कंपनी के प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) की वृद्धि का कम अनुमान और परिसंपत्ति दबाव के ब­ढ़ते संकेतों के बाद निवेशकों का सतर्क रुख अपनाना है. बजाज फिनसर्व में 6.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

नायर ने कहा, ”निवेशक अब घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. खाद्य कीमतों में लगातार गिरावट के कारण इसमें और नरमी की उम्मीद है, जिससे आरबीआई नीतिगत दरों में और ढील दे सकता है. कई घरेलू अनुकूल परिस्थितियों के चलते तीसरी तिमाही में आय में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है. हालांकि, बहुत कुछ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के सफल समापन पर निर्भर करेगा.” मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.20 प्रतिशत ब­ढ़ा, जबकि छोटी कंपनियों से संबंधित स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत नुकसान में रहा.

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”क्षेत्रीय स्तर पर, मिले-जुले रुख ने कारोबारियों को जोड़े रखा. आईटी, वाहन और धातु शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि वित्तीय, रियल्टी और औषधि कंपनियों के शेयरों में सुस्ती रही. मिडकैप सूचकांक में आधे प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. यह चुनिंदा भागीदारी को दर्शाता है.” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका जल्द ही भारत पर लगाए गए शुल्क को कम करेगा, क्योंकि दोनों देश एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की ब­ढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में ब­ढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार सोमवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत ब­ढ़कर 64.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,114.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 5,805.26 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे. सोमवार को सेंसेक्स 319.07 अंक च­ढ़ा था जबकि निफ्टी 82.05 अंक के लाभ में रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउपमुख्यमंत्री शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी को भेंट की शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा, कहा हनुमान जी की हम पर सदैव रही कृपा
Next Article आदि सेवा केन्द्रों में जनजातीय गौरव दिवस 2025 की पहली जनसुनवाई 13 नवंबर को
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.