Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा
Business

शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 319 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर बंद हुआ. मुख्य रूप से आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली और अमेरिका में विभिन्न विभागों में कामकाज फिर से सुचारू होने के मामले में मिली सफलता से वैश्विक बाजारों में तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 319.07 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 83,535.35 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सूचकांक 538.21 अंक चढ़कर 83,754.49 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. एनएसई निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.32 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,574.35 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 161.15 अंक चढ़कर 25,653.45 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो को लाभ हुआ. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट लि., इटर्नल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी शामिल हैं.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”अमेरिकी सरकार के कई विभागों में कामकाज ठप होने के संभावित समाधान और दूसरी तिमाही में कंपनियों की अनुकूल आय के साथ एफआईआई की नई खरीदारी ने बाजार में सकारात्मक धारणा को बल दिया. अमेरिका के 10-वर्षीय ट्रेजरी प्रतिफल में वृद्धि संघीय सरकार का कामकाज फिर से शुरू होने तथा इक्विटी के प्रति जोखिम की धारणा में सुधार को दर्शाती है.” नायर ने कहा कि घरेलू स्तर पर, मजबूत होते व्यापक आर्थिक संकेतक वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के लिए आय बेहतर रहने का संकेत देते हैं. यह मौजूदा मूल्यांकन की पुष्टि करता है और नकदी को आर्किषत कर सकता है.

मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.62 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कंपनियों से संबंधित स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत के नुकसान में रहा. बीएसई में सूचीबद्ध 2,372 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,962 शेयर बढ़त में रहे. वहीं 179 शेयर के भाव अपरिर्वितत रहे.

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने एक नोट में कहा, ”छह दिन की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों के फिर से खरीदार बनने से धारणा में सुधार हुआ. वैश्विक संकेतों ने भी इस कदम का समर्थन किया, क्योंकि अमेरिकी सरकार के कामकाज ठप होने से बचने की दिशा में प्रगति ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया.” एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे.

यूरोप के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक बढ़त के साथ बंद हुए थे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,674.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक गिरकर 83,216.28 अंक और एनएसई निफ्टी 17.40 अंक टूटकर 25,492.30 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने किया शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’’ का विमोचन
Next Article धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकिन स्थिर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.