राष्ट्रवाणी, 02 अप्रैल 2026 । वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सलीम राज ने आरिफ फारूकी को पद से हटाने (बर्खास्त) का आदेश जारी कर दिया है। आरिफ को पिता के निधन के बाद नियुक्त किया गया था।
बताया गया है कि कुछ आपत्तिजनक चर्चाओं को लेकर की गई शिकायतो के बाद यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी अनुसार इन शिकायतों की पृष्ठभूमि में 31 मार्च को शहर के प्रमुख मौलानाओं की बड़े मदरसे में बैठक हुई थी। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से आरिफ को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसकी प्रति वक्फ बोर्ड को दी गई थी। दो दिनों की जांच पड़ताल के बाद अध्यक्ष डॉ राज ने आरिफ को आज पद से हटाने का आदेश दिया है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति नहीं की गई है।

