Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»Shilpa Shetty: मुश्किल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा; 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज किया केस
Entertainment

Shilpa Shetty: मुश्किल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा; 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज किया केस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Shilpa Shetty: मुश्किल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा; 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज किया केस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसको लेकर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

इस वजह से दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
यह धोखाधड़ी उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक लोन-कम इन्वेस्टमेंट डील के संबंध में की गई थी। जिसके चलते अब एक्ट्रेस और उनके पति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, इसमें शामिल राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक है, इसलिए मामला ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया। ये पूरा मामला दीपक कोठारी की ओर से दर्ज की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद दर्ज किया गया है। दीपक कोठारी जुहू निवासी और एक एनबीएफसी, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।

शिल्पा शेट्टी के वकील ने आरोपों को नकारा
हालांकि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा काे वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है। वकील ने कहा कि यह एक निराधार और दुर्भावनापूर्ण मामला है, जिसका उद्देश्य उनके ग्राहकों को बदनाम करना है। उन्होंने ये भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह है पूरा मामला
शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने बताया कि राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनका परिचय राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कराया, जो होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। उस समय पर कथित तौर पर शिल्पा और राज कुंद्रा के पास कंपनी के 87.6% शेयर थे। आरोपी ने कथित तौर पर 12 प्रतिशत ब्याज पर 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा, लेकिन बाद में उन्हें हायर टेक्सेशन से बचने के लिए इन्वेस्टमेंट के तौर में धनराशि लगाने के लिए राजी कर लिया, साथ ही मासिक रिटर्न और मूलधन भी देने का भरोसा दिलाया गया।

कंपनी पर पहले से चल रही थी दिवालियापन की कार्यवाही
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौते के तहत 31.9 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। एफआईआर में कहा गया है कि अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी देने के बावजूद शिल्पा शेट्टी ने सितंबर 2016 में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी को बाद में पता चला कि 2017 में एक अन्य समझौते पर चूक करने के कारण कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही चल रही थी। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDiesel: अब डीजल में 10% बायोफ्यूल मिलाने की तैयारी, ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करना लक्ष्य
Next Article ECI: ‘वोट चोर जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करोड़ों मतदाताओं पर सीधा हमला’, चुनाव आयोग का विरोधियों पर पलटवार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.