राष्ट्रवाणी: Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी /image: Social Media रायपुर। Shoaib Dhebar Re Arrest News: राजधानी में कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है, सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है।
आरोपी शोएब ढेबर को रविवार को रिमांड कोर्ट ने मित्र को गिरफ्तारी की सूचना देने की बात पर गिरफ्तारी अवैध मानते हुए रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए सीजेएम कोर्ट का रुख किया जहां पुलिस की दलीलों और पूर्व में सामने आए आधारों को देखते हुए कोर्ट ने पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी।
Shoaib Dhebar Re Arrest News आपको बता दें कि शोएब ढेबर पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा (Anand Kukreja) से 25 करोड़ रुपये की खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का गुर्गा बताते हुए फिरौती मांगने का आरोप है। आरोप है कि उसने फिरौती नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
फिलहाल सीजेएम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस अब आरोपी शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार करेगी। विश्नोई गैंग के नाम लेके फिरौती मांगे के मामला, आरोपी शोएब ढेबर के फेर होही गिरफ्तारी#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News @CPRaipurPolice — IBC24 News (@IBC24News) September 30, 2026 उत्तर: शोएब ढेबर पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है।
उत्तर: पुलिस के आरोप के अनुसार, शोएब ढेबर ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगी थी। उत्तर: सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है। इसके बाद पुलिस दोबारा गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।
उत्तर: आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
