Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी

April 9, 2026

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक
International

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अमेरिका: ईरान युद्ध विराम को लेकर अब एक अहम खुलासा सामने आया है, जो बताता है कि पूरी प्रक्रिया के पीछे अमेरिका और पाकिस्तान के बीच गहरी कूटनीतिक बातचीत चल रही थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जो सोशल मीडिया पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डेडलाइन बढ़ाने की अपील की थी, वह पोस्ट पहले ही व्हाइट हाउस की मंजूरी से तैयार किया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ के पोस्ट करने से पहले ही व्हाइट हाउस उस बयान को देख चुका था और उसे हरी झंडी दे चुका था।

दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर शरीफ का पोस्ट
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक की सख्त डेडलाइन दी थी और क्षेत्र में तनाव चरम पर था। इसी बीच पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने और एक समझौता कराने की कोशिश की। इसी कड़ी में शरीफ ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ट्रंप से दो हफ्ते का समय बढ़ाने की सार्वजनिक अपील की।

शरीफ की पोस्ट में ट्रंप की शैली में लिखी गई थी बात
अपने पोस्ट में शरीफ ने ट्रंप की शैली में कहा कि कूटनीति लगातार, मजबूती से और प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकारों को टैग करते हुए

डेडलाइन बढ़ाने का आग्रह किया।

हालांकि, इस पोस्ट के पीछे असली कहानी और भी अहम थी। व्हाइट हाउस, जो एक ओर ईरान पर कड़ा रुख अपनाए हुए था और सख्त बयान दे रहा था, वहीं दूसरी ओर पर्दे के पीछे इस संकट का कूटनीतिक समाधान भी तलाश रहा था।

कैसे खुली पोल?
शरीफ के पोस्ट में शुरुआत में ‘Draft – Pakistan’s PM Message on X’ लिखा होने के कारण सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी तेज हो गईं कि यह बयान सीधे ट्रंप या उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस दावे से इनकार किया और कहा कि ट्रंप ने यह बयान खुद नहीं लिखा। वहीं, पाकिस्तानी दूतावास की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इस पूरी कूटनीतिक कवायद का असर भी तेजी से देखने को मिला। शरीफ के पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्ध विराम पर सहमति जताने का एलान कर दिया।

सोशल मीडिया पर शरीफ हुए ट्रोल

गौरतलब है कि इस घटनाक्रम से पहले शहबाज शरीफ को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था और उनके पोस्ट को लेकर सवाल उठाए गए थे। लेकिन अब सामने आई जानकारी से साफ है कि यह कदम एक बड़े अंतरराष्ट्रीय समन्वय का हिस्सा था, जिसमें अमेरिका की सीधी भागीदारी थी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG : 33 पुलिसकर्मियों का तबादला, थाने के बदले गए प्रभारी, हो गया बड़ा ऐलान
Next Article पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026
International

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026
International

India-Bangladesh Ties: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा, जानिए मकसद

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी

April 9, 2026

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.