Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»श्रीलंका : अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को जमानत दी
International

श्रीलंका : अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को जमानत दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
श्रीलंका : अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को जमानत दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलंबो. श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में मंगलवार को जमानत दे दी. सरकारी धन के दुरूपयोग के मामले में पूर्व राष्ट्रपति को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था.
कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपुली लंकापुरा ने आदेश दिया कि 76 वर्षीय नेता को जमानत दी जाए, जिसके लिए तीन जमानती हो और प्रत्येक 50 लाख श्रीलंकाई रुपये (एलकेआर) की गारंटी दे.

जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक राष्ट्रपति रहे विक्रमसिंघे पर वर्ष 2023 में ब्रिटेन की एक निजी यात्रा के लिए 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये (एलकेआर) के दुरुपयोग का आरोप है. इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मैत्री के विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भाग लिया था. विक्रमसिंघे ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि यह एक आधिकारिक यात्रा थी, क्योंकि उन्हें निमंत्रण राष्ट्रपति के रूप में भेजा गया था. विक्रमसिंघे मंगलवार को ‘कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल’ की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए. इस अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.

विक्रमसिंघे के अधिवक्ताओं ने उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने की अपील की, जबकि सरकारी अधिवक्ताओं ने इस याचिका का विरोध किया और तर्क दिया कि मुकदमा समाप्त होने तक उन्हें हिरासत में रखा जाना चाहिए.

विक्रमसिंघे की मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के हृदय की चार मुख्य धमनियों में से तीन अवरुद्ध थीं, उनके हृदय के ऊतकों को नुकसान हुआ है तथा वे लंबे समय से मधुमेह के साथ फेफड़ों के संक्रमण से भी जूझ रहे हैं. अदालत को एक हृदय रोग विशेषज्ञ ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. दलीलें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई अक्टूबर के अंत में फिर से की जाएगी.

विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वह अगले कुछ दिनों तक ‘नेशनल हॉस्पिटल’ में उपचार प्राप्त करते रहेंगे.
फोर्ट मजिस्ट्रेट अदालत के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुनवाई हुई. विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए सैकड़ों विपक्षी समर्थक बाहर जमा थे. आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद उन्हें पिछले सप्ताह शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. श्रीलंका की स्वतंत्रता के बाद गिरफ्तार होने वाले वह पहले पूर्व राष्ट्राध्यक्ष हैं.

फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा 26 अगस्त तक हिरासत पर भेजे जाने के बाद शुक्रवार को आधी रात के करीब उन्हें मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया. शुरुआत में विक्रमसिंघे को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में निर्जलीकरण के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नेशनल हॉस्पिटल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया. उनके कार्यालय ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त की.

श्रीलंकाई विपक्षी दलों ने विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘राजनीतिक प्रतिशोध की एक घटिया कार्रवाई’ बताया था. सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी ने विपक्ष के इस कदम की निंदा करते हुए इसे ‘चुनिंदा सार्वजनिक आक्रोश’ बताया और कहा कि यह कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआलिया भट्ट ने अपने मुंबई के घर की तस्वीरें और वीडियो हटाने की अपील की
Next Article वायुसेना प्रमुख ने एकीकृत सैन्य कमान योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति किया आगाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.