Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»श्रीलंका में गृह युद्ध के समय की सामूहिक कब्र से शिशु की बोतल, बच्चों के कपड़े और 141 कंकाल मिले
International

श्रीलंका में गृह युद्ध के समय की सामूहिक कब्र से शिशु की बोतल, बच्चों के कपड़े और 141 कंकाल मिले

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
श्रीलंका में गृह युद्ध के समय की सामूहिक कब्र से शिशु की बोतल, बच्चों के कपड़े और 141 कंकाल मिले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेम्मनी. श्रीलंका में युद्धग्रस्त क्षेत्र रहे उत्तरी इलाके में सामूहिक कब्र वाले स्थान से शिशु की बोतल, खिलौना, स्कूल बैग समेत 141 मानव कंकाल मिले हैं, जिनमें से कुछ अलग-अलग उम्र के बच्चों के लग रहे हैं. जाफना शहर के पास चेम्मनी इलाके में एक श्मशान घाट पर ये वस्तुएं और मानव कंकाल मिले. यह शहर देश के जातीय तमिल अल्पसंख्यकों का सांस्कृतिक केंद्र है लेकिन यहां शायद ही किसी को दफनाया जाता है, क्योंकि हिंदू समुदाय के लोग शवों का दाह संस्कार किया करते हैं. यहां जून से ही खुदाई जारी है, जब एक विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए खुदाई करते समय मजदूरों के अवशेष मिले थे.

नौ दिनों में मानव अवशेषों के 19 समूह मिले. जून में एक अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, बेतरतीब तरीके से शवों को दफन किये जाने और कपड़ों की अनुपस्थिति से संकेत मिलता है कि यह एक सामूहिक कब्र थी. इस इलाके में सुरक्षा घेरा बनाये जाने और इसे अपराध स्थल घोषित किये जाने के बाद से 165 वर्ग मीटर के क्षेत्र में कुल 141 कंकाल मिले हैं.

लगभग 135 शवों पर कपड़े नहीं थे, और केवल एक वयस्क के कपड़ों की पहचान हो पाई है. परीक्षणों से पुष्टि हुई कि स्कूल बैग के साथ मिला कंकाल 4 से 6 साल की बच्ची का था. बच्चों के कपड़े, जुराब और जूते, छोटी मोतियों वाली चूड़ियां और बेबी पाउडर का एक डिब्बा भी बरामद किया गया.

मृतकों की पहचान, उनकी मृत्यु का कारण और समय, कुछ भी स्पष्ट नहीं है. लेकिन कई लोगों का मानना है कि वे ऐसे नागरिक होंगे जो श्री लंका में गृह युद्ध के दौरान गायब हो गए थे. यह गृह युद्ध 1983 में सरकारी सेना और जातीय तमिल विद्रोहियों के बीच छिड़ा था, जो अल्पसंख्यक समूह के लिए एक स्वतंत्र मातृभूमि बनाने के लिए लड़ रहे थे. यह युद्ध 2009 में समाप्त हुआ था. श्रीलंका में विभिन्न सशस्त्र संघर्षों के दौरान गायब हुए लोगों के परिवारों के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता ब्रिटो फर्नांडो ने कहा, ”हम अभी यह नहीं कह सकते कि अपराधी कौन हैं, लेकिन उंगली सेना की ओर उठ रही है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनोरा फतेही जैसी दिखने के लिए पत्नी से जबरन कराता था घंटों व्यायाम, मुकदमा दर्ज
Next Article भारत किसी की दादागिरी से नहीं डरता; न दबाव में आता है: शिवराज सिंह चौहान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.