Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती, फिलहाल आईसीयू में; तीसरे वनडे के दौरान लगी थी चोट
Sports

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती, फिलहाल आईसीयू में; तीसरे वनडे के दौरान लगी थी चोट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती, फिलहाल आईसीयू में; तीसरे वनडे के दौरान लगी थी चोट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Shreyas Iyer: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं और उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि श्रेयस को आंतरिक रक्तस्त्राव हो रहा है। श्रेयस को बाईं पसलियों में चोट लगी थी जिस उन्हें कारण कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है, लेकिन अब लग रहा है कि उनकी मैदान पर वापसी में देरी भी हो सकती है। दरअसल, अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे।

कैसे चोटिल हुए श्रेयस?
यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस की हेल्थ पर जानकारी दी थी और बताया था कि इस बल्लेबाज को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

फिलहाल निगरानी में रहेंगे श्रेयस
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, श्रेयस पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं। रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है। ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर के महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में उतार-चढ़ाव के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाई। सूत्रों ने कहा, टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और श्रेयस को तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

एक सप्ताह तक अस्पताल में रह सकते हैं श्रेयस
सूत्र ने कहा, ‘चूंकि आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी और इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में श्रेयस की वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है।’ 31 वर्षीय अय्यर को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। श्रेयस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं जिसे 29 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है।

सिर्फ वनडे खेल रहे हैं अय्यर
30 वर्षीय अय्यर फिलहाल सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने कमर की समस्या के कारण पिछले छह महीनों से टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है और हाल के समय में टी20 प्रारूप में भी शामिल नहीं किए गए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में अय्यर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेमेतरा हादसा: अनियंत्रित डिफेंडर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश — शिक्षा ही सामाजिक विकास का आधार, इसके बिना जीवन अधूरा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.