Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर रहने की संभावना
Sports

शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर रहने की संभावना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर रहने की संभावना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ. खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. टीम के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी. पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले नेट में लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया था. सत्र के आखिर में उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई. उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे. बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल होता इसलिए वह टीम के साथ नहीं आए क्योंकि उनके इस मैच में खेलने की बहुत कम संभावना थी.” उन्होंने कहा, ”इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं.”

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी श्रृंखला है और उस द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के लिए टीम समान रहने वाली है इसलिए राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन अपने शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को लेकर सभी जरूरी सावधानियां बरतना चाहेंगे. गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. वह गुवाहाटी टेस्ट और उसके बाद की एकदिवसीय श्रृंखाल से भी बाहर रहे.

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था जबकि आलोचक संजू सैमसन से पहले टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे थे जिन्होंने पिछले सत्र में तीन शतक लगाए थे. सीरीज में गिल का प्रदर्शन खराब रहा है. उन्होंने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए. इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली लेकिन वहां भी वह अपने रंग में नहीं दिखे. हालांकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले पूरे कोचिंग स्टाफ ने अपने स्टार बल्लेबाज का मजबूती से समर्थन किया है कि वह अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया, ढाका में अपने मिशन को सुरक्षा महैया कराने की मांग की
Next Article भारत, ओमान बृहस्पतिवार को मस्कट में मुक्त व्यापार समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.