Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»सिद्धू मूसेवाला ने गलतियां की, परिणाम भुगता: गोल्डी बराड़
Country

सिद्धू मूसेवाला ने गलतियां की, परिणाम भुगता: गोल्डी बराड़

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिद्धू मूसेवाला ने गलतियां की, परिणाम भुगता: गोल्डी बराड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ. कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की बात खुलेआम स्वीकार की है और दावा किया है कि पंजाबी गायक ने “कुछ गलतियां कीं जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था” और “उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ा.” जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बराड़ ने बीबीसी वर्ल्ड र्सिवस की एक डॉक्यूमेंट्री में यह बात कबूल की.

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने बुधवार को मूसेवाला की जयंती पर दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री ‘द किलिंग कॉल’ को बुधवार को यूट्यूब पर जारी किया. सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के समय मूसेवाला अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ जीप में सवार होकर मानसा स्थित ‘जवाहर के गांव’ जा रहे थे. छह हमलावरों ने मूसेवाला की एसयूवी को रोककर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

बराड़ ने उस समय ही हत्या की जिम्मेदारी ली थी. डॉक्यूमेंट्री में बराड़ ने बीबीसी को बताया कि मूसेवाला का बिश्नोई के साथ रिश्ता कई साल पुराना था, और गायक गैंगस्टर को “गुड मॉर्निंग” और “गुड नाइट” संदेश भेजता था. बराड़ ने कहा कि हालांकि, मूसेवाला ने बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वियों द्वारा आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट का प्रचार किया, जिससे दोनों के रिश्ते खराब हो गए. उसने कहा, “अपने अहंकार में, उसने (मूसेवाला) कुछ ऐसी गलतियां कीं जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था.” डॉक्यूमेंट्री में बराड़ ने युवा अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के बारे में भी बात की. मिद्दुखेड़ा की अगस्त 2021 में मोहाली में हत्या कर दी गई थी.

गैंगस्टर ने कहा, ”हर कोई (हत्या में मूसेवाला की भूमिका के बारे में) जानता था. पुलिस को भी यह पता था. यहां तक कि विक्की के मामले की जांच कर रहे कुछ पत्रकारों को भी यह पता था.ह्व बराड़ ने कहा, “सिद्धू हमारे प्रतिद्वंद्वियों, हमारे भाइयों के हत्यारों की मदद करने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत, अपने पैसे और संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा था. हम उसे इसके लिए दंडित करना चाहते थे. उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेजा जाना चाहिए था. लेकिन कोई भी हमारी गुहार नहीं सुन रहा था और फिर हमने खुद कुछ करने का फैसला किया.ह्व

डॉक्यूमेंट्री में बराड़ ने कहा, “हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. उसे अपने किए का परिणाम भुगतना ही था.” यह पूछे जाने पर कि उसने कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय भारत की न्यायिक प्रणाली का सहारा क्यों नहीं लिया, इसपर बराड़ ने कहा, “कानून और न्याय जैसी कोई चीज नहीं होती. केवल शक्तिशाली लोगों को ही न्याय मिल सकता है, आम लोगों को नहीं. मैंने अपने भाई के लिए वही किया जो मुझे करना था. मुझे किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है और मुझे इस पर गर्व है.” यह पूछे जाने पर कि उसने मिड्दुखेड़ा की हत्या के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, तो बराड़ ने कहा, “ऐसा नहीं है कि हमने समझौता कर लिया है या उन्हें माफ कर दिया है. उन सभी ने माफी मांगी है और अपनी जान की भीख मांगी है. लेकिन हमने किसी को माफ नहीं किया है और हम कभी माफ नहीं करेंगे.” पुलिस ने पहले कहा था कि बराड़ ने मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की योजना को अंजाम दिया.

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था. वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है. भारत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से उच्च श्रेणी के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी में संलिप्तता के कारण सरकार ने पिछले वर्ष बराड़ को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया था.

बराड़ प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा रहा है. बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री मूसेवाला के शुरुआती जीवन, संगीत जगत में उनकी प्रसिद्धि और उनकी हत्या की परिस्थितियों पर केंद्रित है. डॉक्यूमेंट्री में गायक के दोस्तों, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी और कुछ पत्रकारों के साक्षात्कार भी शामिल हैं. बुधवार को मूसेवाला की जयंती पर उनके परिवार ने उनके तीन गीत – “टेक नोट्स”, “0008” और “नील” रिलीज किए. “टेक नोट्स” को अब तक 82 लाख बार देखा जा चुका है, तो वहीं “0008” को 64 लाख बार और ‘नील’ को 63 लाख बार देखा गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअहमदाबाद विमान हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख
Next Article नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.