जबलपुर: मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत सरकार के फैसले से पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था को व्यापक नुकसान होगा।

विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आतंकवादियों ने) समाज को बांटने की कोशिश की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा, “पाकिस्तान में जिस तरह से आतंकवाद बढ़ रहा है, उस पर पूरी दुनिया ने ंिचता जताई है।

पड़ोसी देशों में आतंकवाद ने जो खतरा पैदा किया है, वह निश्चित रूप से ंिचता का विषय है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत कड़ा रुख अपनाया है तथा देश भी चाहता है कि इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की जाए।” केंद्र के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।’’

मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आतंकवादियों ने) आतंकवाद के जरिए समाज को बांटने की कोशिश की है, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने दावा किया, “इससे (पानी की आपूर्ति बंद होने से) बहुत फर्क पड़ेगा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। पाकिस्तान की जीडीपी को झटका लगेगा और उनकी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था लगभग शून्य पर पहुंच जाएगी।”

विजयवर्गीय ने कहा, “पाकिस्तान को दिन के उजाले में तारे दिख जाएंगे।” मंगलवार को दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया और कई उपायों की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करना शामिल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version