Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘सिनेमा की कोई सीमा नहीं’: मोहनलाल ने दादा साहब फाल्के सम्मान पर कहा
Entertainment

‘सिनेमा की कोई सीमा नहीं’: मोहनलाल ने दादा साहब फाल्के सम्मान पर कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 21, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘सिनेमा की कोई सीमा नहीं’: मोहनलाल ने दादा साहब फाल्के सम्मान पर कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोच्चि. मलयाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेमा व दर्शकों को सर्मिपत करते हुए कहा कि आज सिनेमा की कोई सीमा नहीं है और पूरे भारत में इसकी आसान पहुंच है.
अभिनेता ने वर्ष 2023 के लिए सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान के लिए चुने जाने के एक दिन बाद कहा कि जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से पुरस्कार की सूचना देने के लिए फोन आया, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ.

मोहनलाल ने रविवार को यहां संवावादाताओं से कहा, ”मुझे लगा कि यह कोई सपना है. मैंने उनसे इसे दोहराने के लिए भी कहा.” मोहनलाल ने इस सम्मान का श्रेय फिल्म जगत के सामूहिक प्रयासों और अपने पूरे करियर में दर्शकों के अटूट समर्थन को दिया.
मोहनलाल ने कहा, ”यह सिर्फ मेरा पुरस्कार नहीं है बल्कि भारतीय सिनेमा का सम्मान है. मैं इस सम्मान के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं. कोई भी काम ईमानदारी और लगन से किया जाना चाहिए और इस दौरान कई लोगों ने मेरी मदद की. मैं यह पुरस्कार उन सभी के साथ बांटता हूं.” मोहनलाल ने फिल्म जगत को अपना ईश्वर बताया.

उन्होंने कहा, ”इसलिए मैं कहता हूं कि यह पुरस्कार ईश्वर प्रदत्त है. हम जो काम करते हैं उसमें ईमानदारी है.” दिग्गज अभिनेता ने कहा, ” मैं यह पुरस्कार सभी के साथ बांटता हूं. मैं आलोचनाओं से डरकर पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं, इस पल को संजोकर रखना है.” फिल्मों में 48 साल पूरे कर चुके मोहनलाल ने कहा कि उन्हें फिल्म जगत के कुछ महानतम कलाकारों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला और इस सम्मान के पीछे उनका आशीर्वाद है.

उन्होंने रविवार सुबह अपनी बीमार मां से मिलकर यह खबर साझा करने की याद भी ताजा की. मोहनलाल ने कहा, ” उन्होंने (मां ने) यह खबर सुनकर मुझे आशीर्वाद दिया. उनकी दुआओं से मुझे यह सम्मान मिला.” मोहनलाल ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें इस घोषणा पर यकीन करना मुश्किल लगा. मोहनलाल, सोमवार से दृश्यम-3 की शूटिंग शुरू करेंगे.
मोहनलाल ने इस अवसर पर सहर्किमयों के साथ केक काटा और उनके दोस्त व शुभचिंतक उन्हें बधाई देने के लिए इकट्ठा हुए थे.

ममूटी, अमिताभ बच्चन और अन्य सितारों ने मोहनलाल को बधाई दी

अभिनेता ममूटी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई मशहूर हस्तियों ने मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दीं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 65 वर्षीय मोहनलाल को 2023 के लिए सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की शनिवार को घोषणा की.

‘इरुवर’, ‘वानप्रस्थम’ और ‘दृश्यम’ जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके मोहनलाल चार दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग से जुड़े हैं.
अभिनेता के मित्र और अभिनेता ममूटी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”दादा साहब फाल्के पुरस्कार केवल एक अभिनेता के लिए नहीं है बल्कि एक सच्चे कलाकार के लिए है, जिसने सिनेमा को जिया. लाल मुझे आप पर बहुत खुशी और गर्व है. आप वास्तव में इस ताज के हकदार हैं.” ‘अथिराथ्रम’, ‘अनुबंधम’ और ‘वर्त’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में दोनों अभिनेताओं ने एक साथ काम किया है. अमिताभ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मोहनलाल जी आपको दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह सबसे योग्य सम्मान है. बहुत-बहुत बधाई. मैं आपके काम और कलाकारी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. कुछ स्पष्ट भावनाओं को व्यक्त करने की आपकी सरलता वाकई अद्भुत है.” मोहनलाल और अमिताभ ने ‘कंधार’ (2010) और ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ (2007) में साथ काम किया था.

‘कन्नप्पा’ (2025) में मोहनलाल के साथ काम कर चुके अक्षय ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर मोहनलाल सर को हार्दिक बधाई. जब भी मुझे आपसे मिलने या आपका काम देखने का मौका मिला, ऐसा लगा जैसे मैं दुनिया की सबसे बेहतरीन पाठशाला की पहली कतार में बैठ हूं. आप इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं.” पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा, ”दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चेट्टा को बधाई.” ‘कन्नड़म’ की अभिनेत्री मंजू वारियर ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता के साथ अपनी एक सेल्फी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी.

निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”मेरे प्रिय मोहनलाल सर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होते देखकर मुझे अपार खुशी हुई.” निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”मुझे दादा साहब फाल्के के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता, सिवाय इसके कि उन्होंने पहली फ.ल्मि बनाई थी जो मैंने नहीं देखी और न ही मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिला जिसने इसे देखा हो लेकिन मैंने मोहनलाल को देखा और उनके बारे में जो जानता हूं उसके आधार पर मुझे लगता है कि दादा साहब फाल्के को ‘मोहनलाल पुरस्कार’ दिया जाना चाहिए.” मोहनलाल ने मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में 350 से ज़्यादा फ.ल्मिों में अभिनय किया है. उन्हें यह पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फ.ल्मि पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा, GST सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे : मोदी
Next Article गाजा में इजराइल के हमले में 34 लोग मारे गए: स्वास्थ्य अधिकारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.