Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»सिंगापुर में तैरने के दौरान जुबीन गर्ग की हुई मौत
International

सिंगापुर में तैरने के दौरान जुबीन गर्ग की हुई मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिंगापुर में तैरने के दौरान जुबीन गर्ग की हुई मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सिंगापुर. भारतीय गायक जुबीन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हुई थी न कि स्कूबा डाइविंग के दौरान, जैसा कि पहले बताया गया था. मीडिया में आयी खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी. भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ तथा भारत-आसियान पर्यटन वर्ष, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजन के लिए सिंगापुर आए जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को मौत हो गयी थी.

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की एक खबर के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा कि उन्होंने भारत के उच्चायोग को गर्ग की मौत से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति सौंप दी है. भारतीय उच्चायोग ने बताया कि उसे रिपोर्ट प्राप्त हुई है. एक सूत्र के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि असम निवासी गर्ग की डूबने के कारण मौत हुई. एसपीएफ ने पहले 52 वर्षीय गर्ग की मौत में किसी तरह की आपराधिक साजिश की संभावना से इनकार किया था.

अखबार ने यहां लिमन लॉ कॉरपोरेशन के सहायक निदेशक एन. काई लिंग के हवाले से कहा, ह्लजुबीन गर्ग के मामले में एक कोरोनर की जांच संभवत? डूबने से पहले के घटनाक्रमों को स्पष्ट कर सकती है.” कोरोनर एक न्यायिक अधिकारी होता है, जिसका काम किसी व्यक्ति की मृत्यु के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक जांच करना होता है.

सिंगापुर के दैनिक अखबार के अनुसार, सहायक निदेशक ने यह भी कहा कि ”आपराधिक साजिश” शब्द की कोई वैधानिक परिभाषा नहीं है, लेकिन एसपीएफ का प्रारंभिक बयान यह दर्शाता है कि उन्हें संदेह नहीं है कि गर्ग की हत्या की गई थी या उनकी मौत किसी आपराधिक हिंसा के कारण हुई थी. पुलिस ने गर्ग को 19 सितंबर को सेंट जॉन्स द्वीप से अस्पताल में भर्ती कराया. उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया था और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसी दिन उनकी मौत हो गई.

मीडिया में पहले आयी खबरों के अनुसार, मशहूर गायक 19 सितंबर को एक अज्ञात यॉट पर कई लोगों के साथ थे, जब यह हादसा हुआ.
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 20 सितंबर को पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्हें लाइफ जैकेट पहनकर तैरने के लिए पानी में कूदते हुए देखा गया. लेकिन मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, उसी वीडियो को पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि कुछ ही मिनटों बाद गर्ग ने अपना लाइफ जैकेट उतार दिया और दोबारा समुद्र में कूद पड़े.

एसपीएफ ने सिंगापुर में आम लोगों को सलाह दी थी कि वे गर्ग की मौत से जुड़े किसी भी वीडियो या तस्वीर को साझा न करें. मीडिया में आयी कई खबरों के अनुसार, सिंगापुर के एक अस्पताल द्वारा जारी गर्ग के मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत का कारण डूबना बताया गया है. इस बीच, असम पुलिस ने बताया कि गर्ग की मौत के सिलसिले में उनके प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उन्हें गुवाहाटी ले जाया गया, जहां कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत के आरोप लगाए गए हैं. इस बीच, जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि दोनों को असम लाया गया है, क्योंकि ”हम सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ क्या हुआ था.” गरिमा अपनी पति की तेरहवीं की रस्मों के लिए जोरहाट में हैं. गरिमा ने कहा कि उन्हें जांच दल पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था. असम सरकार ने सिंगापुर में गायक की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleISI के लिए जासूसी करने के आरोप में एक यूट्यूबर पलवल से गिरफ्तार
Next Article लेह हिंसा: न्यायिक जांच की मांग तेज, हिरासत में लिये गए 26 लोग रिहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.