राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: ट्रेनों के जरिए प्रतिबंधित वन उपज का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में दो बोरियों में करीब 50 किलो प्रतिबंधित करील बिलासपुर लाया जा रहा था। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में दबिश देकर करील जब्त कर लिया।

हालांकि, इसे परिवहन करने वाले आरोपित आरपीएफ के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकले। आरपीएफ ने जब्त करील को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मामला मंगलवार की रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है।

चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस के उसलापुर स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ को ट्रेन में करील रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उसलापुर आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ट्रेन की तलाशी ली। इस दौरान दो अलग-अलग बोरियों में करील भरा मिला।

आरपीएफ ने आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ कर इसे लाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन किसी यात्री ने कोई जानकारी नहीं दी। ट्रेन का उसलापुर स्टेशन पर ठहराव कम समय का होने के कारण आरपीएफ को पूछताछ की प्रक्रिया भी सीमित रखनी पड़ी। टीम ने तत्काल दोनों बोरियों को ट्रेन से उतारकर जब्त कर लिया।

इसके बाद बुधवार सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन अमला मौके पर पहुंचा और जब्त करील को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि करील की तेज दुर्गंध के कारण ही आरपीएफ को उसके परिवहन की जानकारी मिली।

आरोपित रात के समय ट्रेन से इसे इसलिए लेकर जा रहे थे, ताकि आसानी से ठिकाने तक पहुंचा सके, लेकिन दुर्गंध के कारण उनकी योजना विफल हो गई। ऐसी कई प्रतिबंधित चीजों का इसी तरह परिवहन ट्रेन से हो रही है।बाक्स-वन विभाग ने नदी में बहाकर किया नष्टजब्त करील को वन विभाग के सुपुर्द किए जाने के बाद विभागीय अमला इसे अपने साथ ले गया।

विभाग ने प्रतिबंधित करील को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई की। इसके तहत करील को नदी में बहाकर नष्ट कर दिया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version