Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सूरजपुर जिले में बाघ की संदिग्ध मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप
Chhattisgarh

सूरजपुर जिले में बाघ की संदिग्ध मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सूरजपुर जिले में बाघ की संदिग्ध मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सूरजपुर: छुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत भैंसामुंडा जंगल में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे वन अमले ने प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए हैं, जिससे हमले या शिकारियों के जाल में फंसने की आशंका गहराई है। सूत्रों के अनुसार, मृत बाघ वन मंडल सूरजपुर के रेंज घुई, कक्ष क्रमांक 705 में पाया गया। मृत बाघ को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। बाघ के शरीर पर मिले गंभीर घाव कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वन अधिकारियों ने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम होगी। स्थानीय वनवासियों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में शिकारियों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिसके चलते इस घटना को लेकर संदेह और मजबूत हो रहा है।

वन विभाग आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान संचालित कर रहा है और शंका के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। वन अमला इस घटना को गंभीर वन्यजीव अपराध मानते हुए उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी भेज चुका है। विभाग ने बाघ की मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की है। जंगलों में सिकुड़ते आवास और बढ़ती मानव गतिविधियों के बीच बाघ की यह मौत वन्यजीव संरक्षण पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकनाडा के एडमोंटन में पंजाब निवासी दो लोगों की गोली मारकर हत्या
Next Article हम आखिर हासिल क्या करना चाह रहे हैं, मेस्सी के जीओएटी दौरे पर बोले अभिनव बिंद्रा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.