राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई कर जांच की, जहां चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद सेंटर काे सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में देवेंद्र नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर की जांच की गई। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर द्वारा युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 (PITA Act) की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की। इसी क्रम में 11 सितंबर को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को सील कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
