राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। Spider-Man: बरानद नेव दाय का क्रेज हर किसी पर छाया हुआ है। फिल्म को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन जगदलपुर में यही उत्साह अचानक हिंसक बवाल में बदल गया। झंकार टॉकीज में स्पाइडर मैन फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर हथौड़े से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर छह टांके लगाए गए। घटना के बाद झंकार टॉकीज में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
- वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : CM साय
- Spider-Man फिल्म देखने के दौरान बवाल: थिएटर में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, लात-घूंसों के साथ चले हथौड़े, देखें Video… – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रपति भवन पहुंची बस्तर की लोक परंपराओं की गौरवगाथा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में विवादित बयान पर घिरीं भाजपा विधायक, भारी विरोध के बाद जताया खेद, पुलिस और वकीलों पर दिया था बयान – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची अफरा-तफरी, विदेो विराल – राष्ट्रवाणी
