Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सरगुजा के युवा खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय क्वांन की डो चैंपियनशिप में 12 मेडल जीते
Chhattisgarh

सरगुजा के युवा खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय क्वांन की डो चैंपियनशिप में 12 मेडल जीते

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सरगुजा के युवा खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय क्वांन की डो चैंपियनशिप में 12 मेडल जीते
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने सातवीं राष्ट्रीय स्तरीय क्वांन की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। इस सफलता के साथ सरगुजा के इन युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर के इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में हासिल हुई, जिसमें देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा का दम

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर क्वांन की डो संघ और क्वांन की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। एशिया क्वांन की डो फेडरेशन के सीईओ सतीश धुल और फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी चेयरमैन सुनील दत्त के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 8 खिलाड़ियों ने डबल इवेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरगुजा जिले से 15 खिलाड़ियों की टीम कोच अमन गुप्ता, पल्लवी, साकेत द्विवेदी और शशी प्रभा लकड़ा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई।

पदक विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान

सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने फुल कॉन्टैक्ट, सेमी कॉन्टैक्ट फाइट, क्वांनस और वेपनस (हथियार) जैसे विभिन्न इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया। जिले से केशव अग्रवाल, राघवी जयसवाल, पहल अग्रवाल, एंजल रोज खाखा, प्रगति सिंह पैंकरा और रौनिका तिग्गा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर गौरव बढ़ाया।

वहीं, दिव्या राजवाड़े, विनीत राजवाड़े, संजना सूर्यवंशी

श्यामांश अग्रवाल और वाणी जयसवाल ने सिल्वर मेडल हासिल किए। सृष्टि साहू ने ब्रोंज मेडल जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। पूरे प्रदेश की टीम ने कुल 19 गोल्ड, 11 सिल्वर और 19 ब्रोंज मेडल जीते। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ टीम को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स टीम’ के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘बाहर के लोगों ने की हिंसा’, प्रदर्शन को लेकर ईरान का बड़ा दावा; कहा- थोपा गया तो युद्ध के लिए तैयार
Next Article कोरबा में लगभग 40 साल पुराना 10 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी, पांच लोग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.