Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»सरगुजा: SECL की कोयला खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से झड़प, कई लोग घायल
Chhattisgarh

सरगुजा: SECL की कोयला खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से झड़प, कई लोग घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सरगुजा: SECL की कोयला खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से झड़प, कई लोग घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंबिकापुर. छत्तीसग­ढ़ के सरगुजा जिले में बुधवार को एक कोयला खदान के विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि झड़प में कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं.

उन्होंने बताया कि जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र के परसोड़ी कला गांव के ग्रामीण कोल इंडिया की ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) के अमेरा एक्सटेंशन कोयला परियोजना का विरोध कर रहे हैं. खदान के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य 2016 में पूरा हो गया था. सरगुजा जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी सुनील नायक ने बताया कि विरोध के बारे में जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी विरोध स्थल के लिए रवाना हुए थे.

उन्होंने बताया कि 2016 में परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य किया गया था और कुछ ग्रामीणों को जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा दिया गया था लेकिन कई लोगों ने मुआवजा लेने से मना कर दिया और खनन के काम में रुकावट डालने की कोशिश की. नायक ने बताया कि अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और उनसे कहा कि जमीन अधिग्रहण का काम पहले ही पूरा हो चुका है और एसईसीएल को अपने अधिकृत काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए.

अधिकारी ने बताया,”अगर वे (ग्रामीण) अपनी चिंताएं बताना चाहते हैं, तो कानूनी रास्ते मौजूद हैं.” उन्होंने बताया कि विरोध के दौरान कुछ ग्रामीण हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिसर्किमयों पर पथराव शुरू कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

नायक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से बात की जा रही है और उनसे खनन कार्य में रुकावट नहीं डालने व अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है. घटना से जुड़े प्रसारित वीडियो में प्रदर्शनकारी अमेरा कोयला खदान के अंदर घुसते और पुलिसर्किमयों से भिड़ते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा. नायक ने बताया कि खनन क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने रहने के कारण अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है. वहीं परसोड़ी कला गांव की एक प्रदर्शनकारी लीलावती ने बताया कि वह परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देंगी.

उन्होंने कहा, ह्लहमें अपने गांव की मिट्टी से प्यार है और हम इसे छोड़ना नहीं चाहते. एसईसीएल कोयला ले लेगा लेकिन हमारा क्या होगा? हमारे पुरखे इसी जमीन पर रहते थे और इसी से अपना गुजारा करते थे. अब हमारी बारी है. क्या मेरे बेटे और पोते को भीख मांगने के लिए छोड़ दिया जाए? हमारी पूरी जमीन खदान के लिए ली जा रही है. हम इसे न तो कंपनी को देंगे और न ही प्रशासन को.ह्व भाषा सं संजीव राजकुमार जितेंद्र जितेंद्र

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत के साथ असैन्य परमाणु सहयोग मजबूत बनाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेगा रूस
Next Article मारक्रम का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.