नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की चीन से संबंधित नीति को लेकर सवाल खड़े किए और कटाक्ष किया कि इस सरकार की ‘चीनी गारंटी’ की कोई ‘एक्सपायरी डेट’ नहीं है. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रिय नरेन्द्र मोदी जी, खबरों के मुताबिक., चीन ने भारत के विनिर्माण क्षेत्र से अपने अधिकारी वापस बुला लिए हैं.” उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सच नहीं कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मिनर्भर भारत’ पर पूरी तरह नाकाम मोदी सरकार ने डोकलाम और गलवान भूलकर चीनी कंपनियों के लिए ‘लाल कालीन’ बिछाया था और चीनी नागरिकों के लिए वीजा जारी करना आसान कर दिया था, ताकि पीएलआई योजना में फ.ायदा मिले? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार इस पर कोई क.दम नहीं उठा रही और चीनी अधिकारियों ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग तक को आधिकारिक नियुक्ति या सहमति नहीं दी है?” उनके मुताबिक, चीन ने पिछले दो महीनों में भारत को ‘स्पेशलिटी’ उर्वरक का निर्यात बंद कर दिया है, जबकि अन्य देशों को आपूर्ति जारी रखी है.

खरगे ने सवाल किया कि क्या इससे हमारे करोड़ों किसानों को नुकसान नहीं होगा, जो पहले से ही यूरिया और डीएपी खाद के संकट से जूझ रहे हैं? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “आपकी सरकार की ‘चीनी गारंटी’ की कोई ‘एक्सपायरी डेट’ नहीं है.” खरगे ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया, “आपने 5 साल पहले, गलवान के 20 वीर सेनानियों के बलिदान के बाद, चीन को क्लीन चिट थमाई थी. आज चीन उसका भरपूर फ.ायदा उठा रहा है और ऐसा लगता है कि हम हाथ मलकर देख रहें हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version