नयी दिल्ली: सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से बचें।

अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे समुदाय को जागरुक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने से परहेज करें।

परामर्श में कहा गया है कि सायरन के नियमित इस्तेमाल से हवाई हमलों के सायरन के प्रति नागरिकों की संवेदनशीलता कम हो सकती है और वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इसका इस्तेमाल होने पर नागरिक इसे सामान्य मामला समझ सकते हैं। यह परामर्श भारत-पाकिस्तान में सैन्य टकराव बढ़ने के बीच जारी किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version