Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»स्टालिन का प्रधानमंत्री से आग्रह; ‘2,100 करोड़ रुपये की एसएसए निधि जारी करें’
Country

स्टालिन का प्रधानमंत्री से आग्रह; ‘2,100 करोड़ रुपये की एसएसए निधि जारी करें’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
स्टालिन का प्रधानमंत्री से आग्रह; ‘2,100 करोड़ रुपये की एसएसए निधि जारी करें’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने द्वि-भाषा नीति के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए केंद्र से समग्र शिक्षा योजना (एसएसए) के तहत राज्य के हिस्से की 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की निधि जारी करने का आग्रह किया है. रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपे गए एक ज्ञापन में स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के त्रि-भाषा फॉर्मूले पर अपने ”विरोधाभासी विचार” स्पष्ट कर दिए हैं. राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तमिल और अंग्रेजी के अपने दशकों पुराने द्वि-भाषा फॉर्मूले पर कायम रहेगी.

राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में कहा कि केंद्र द्वारा आवश्यक धनराशि स्वीकृत न करने से ”लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है.” विज्ञप्ति में कहा गया, ”मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु को पीएम श्री समझौते (निधि के संबंध में) पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किए बिना प्रधानमंत्री से वर्ष 2024-25 के लिए 2,151.59 करोड़ रुपये का केंद्र का हिस्सा और 2025-26 की पहली किस्त जारी करने का अनुरोध किया है.” मुख्यमंत्री स्टालिन को 21 जुलाई को चक्कर आने की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनका उपचार किया जा रहा है.

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनके द्वारा स्वीकृत ज्ञापन शनिवार को प्रधानमंत्री को सौंपा गया. प्रधानमंत्री तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री ने अन्य मांगों के साथ कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने का भी आग्रह किया, जिन्हें केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी के तहत लागू करने का प्रस्ताव है.

अन्य मांगों में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का क्रियान्वयन और चेन्नई में उपनगरीय रेल सेवाओं में वृद्धि शामिल हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य के मछुआरों को बार-बार गिरफ्तार किये जाने का मुद्दा उठाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. उन्होंने श्रीलंका की हिरासत में भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार डाला, गिरफ्तार
Next Article कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर पूछी थी थरूर की इच्छा, सांसद ने किया इनकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.