नयी दिल्ली. भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने इस महीने होने वाले फीफा के मैत्री मैचों में मुश्किलों से घिरी राष्ट्रीय टीम की मदद के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. देश में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ”सुनील छेत्री वापस आ गए हैं. कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा.” छेत्री ने यह कदम अपने शानदार करियर के बाद संन्यास की घोषणा के एक साल से भी कम समय के भीतर उठाया है. उनके संन्यास से राष्ट्रीय टीम में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है जिसे अभी भरा जाना बाकी है. शिलांग का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम भारतीय सीनियर पुरुष टीम के दो मैचों की मेजबानी करेगा जो इस महीने फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो (अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तय समय) के दौरान खेले जाएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version