Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सुनिश्चित करें कि जातिगत गणना उचित हो; इससे राहुल गांधी की बदनामी न हो : खरगे
Blog

सुनिश्चित करें कि जातिगत गणना उचित हो; इससे राहुल गांधी की बदनामी न हो : खरगे

atulpradhanBy atulpradhanMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सुनिश्चित करें कि जातिगत गणना उचित हो; इससे राहुल गांधी की बदनामी न हो : खरगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

होसपेट. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में जाति आधारित सर्वेक्षण की प्रक्रिया उचित तरीके से की जानी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इससे भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो या पार्टी नेता राहुल गांधी की बदनामी न हो.

खरगे का यह बयान कर्नाटक मंत्रिमंडल द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिए जाने के बीच आया है. इस सर्वेक्षण को ‘जातिगत गणना’ के नाम से जाना जाता है. अनुसूचित जातियों (एससी) के वर्गीकरण के लिए जारी एक अलग सर्वेक्षण के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बेडा जंगमा समुदाय को एससी सूची में कथित रूप से शामिल किए जाने पर चिंता व्यक्त की और फर्जी जाति प्रमाणपत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

खरगे कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान पात्र लाभार्थियों को 1.11 लाख से अधिक भूमि-पट्टे वितरित किए गए, जिनकी ”अनिर्दष्टि बस्तियों” को राजस्व गांवों के रूप में मान्यता दी गई. इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कई पार्टी नेता तथा मंत्री शामिल हुए.

खरगे ने कहा, ”मैं सिद्धरमैया और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से कहना चाहता हूं: जातिगत गणना कराएं, लेकिन इसे सही तरीके से करें. इससे राहुल गांधी का नाम खराब नहीं होना चाहिए. अगर आप काम का श्रेय चाहते हैं लेकिन इससे समस्याएं पैदा होती हैं, तो इसका असर पूरे राज्य पर पड़ेगा.” कर्नाटक के दो प्रमुख समुदायों- वोक्कालिगा और वीरशैव-लिंगायत समेत कई समुदायों ने जाति सर्वेक्षण का कड़ा विरोध करते हुए इसे ‘अवैज्ञानिक’ करार दिया है. इन समुदायों ने मौजूदा सर्वेक्षण रिपोर्ट को रद्द कर प्रक्रिया फिर से शुरू करने की मांग की है. समाज के विभिन्न वर्गों और सत्तारूढ. कांग्रेस के भीतर से भी आपत्तियां आई हैं.

खरगे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आंतरिक आरक्षण की पहल पर को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को फर्जी जाति प्रमाणपत्र जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी, ”अगर ऐसा नहीं किया गया तो इससे अन्याय होगा.” बेडा जंगमा समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में कथित रूप से शामिल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए खरगे ने कहा, ”लिंगायत समुदाय के गरीब लिंगायतों की सहायता करें और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें. लेकिन बेडा जंगमा को अनुसूचित जाति में शामिल करने से – हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में मात्र 500 लोगों से, जनसंख्या चार-पांच लाख कैसे हो गई?”

उन्होंने कहा, ”यह अनुचित है. उन्हें एससी सूची में शामिल करने से दलित समुदायों को नुकसान पहुंचेगा और वास्तविक एससी को उनके अधिकारों से वंचित किया जाएगा. क्या इसका उद्देश्य एससी की मदद करना है या उनके अधिकारों को छीनना है?” राज्य वर्तमान में अनुसूचित जातियों का वर्गीकरण करने के लिए विस्तृत आंकड़े एकत्र करने के लिए एक अलग सर्वेक्षण किया जा रहा है.
खरगे ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी के लगातार दबाव के बाद मोदी सरकार ने हाल ही में आगामी जनगणना में देशव्यापी जातिगत गणना कराने पर सहमति जताई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरोहिंग्याओं की तस्करी के मामले में दो बांग्लादेशियों को भारत में सश्रम कारावास की सजा
Next Article ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ, केवल स्थगित किया गया है : पुंछ ब्रिगेड कमांडर
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.