Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था

August 28, 2025

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
Sports

सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

म्यूनिख. उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता. राष्ट्रीय चैंपियन 19 साल की सुरुचि इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के बाद लीमा विश्व कप में भी शीर्ष पायदान हासिल करने में सफल रही थी.

सुरुचि ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) ने रजत जबकि चीन की कियानक्सुन याओ (221.7) ने कांस्य पदक हासिल किया. दिसंबर 2024 में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप से शुरू हुए अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, हरियाणा की इस निशानेबाज. ने क्वालिफिकेशन में 588 अंक हासिल किए और मनु भाकर द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की. याओ ने 589 अंकों के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 110 खिलाड़ियों की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया. भाकर 574 अंकों के साथ 21वें स्थान पर रहीं, जबकि पलक 570 अंकों के साथ 30वें स्थान पर रहीं. सुरुचि ने फाइनल में 52.1 अंक लेकर शानदार शुरुआत की लेकिन पांच निशाने की दूसरी सीरीज के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक गयी.

वह 11वें निशाने में 9.7 के स्कोर के बाद चौथे स्थान पर आ गईं लेकिन इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊ्रंचा उठाने में सफल रही.
हरियाणा की इस निशानेबाज ने 12वीं शॉट में शानदार 10.8 स्कोर करफिर से बढ़त हासिल की अंतिम दो निशाने में प्रवेश करते समय वह कैमिल से 0.5 अंक पीछे थीं. सुरुचि ने 23वें निशाने में 10.5 जबकि कैमिल ने 9.5 स्कोर किया, जिससे भारतीय निशानेबाज. 0.5 अंक से आगे निकल गईं. आखिरी निशाने में दोनों ने 9 स्कोर किया, लेकिन सुरुचि ने बढ़त बनाए रखी और स्वर्ण पदक जीत लिया.
इस जीत के बाद सुरुचि ने कहा, ” यह मेरे द्वारा खेले गए सभी फाइनल्स (तीन विश्व कपों में) में सबसे करीबी था और मुझे लगता है कि मैं थोड़ा भाग्यशाली भी थी.” इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है, इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में अंजुम मौदगिल और सिफ्त कौर समरा ने कांस्य पदक जीता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन
Next Article रूस ने ईरान पर इजराइली हमले को ‘अकारण’ बताया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

भारोत्तोलक अजय बाबू और बेदब्रत ने रिकॉर्ड वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते

August 28, 2025
Sports

भारत में उत्कृष्ट प्रतिभा है, फुटबॉल की बेहतरी के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे: उच्चतम न्यायालय

August 28, 2025
Sports

सिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था

August 28, 2025

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.