Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»टीम में अनुशासित मानसिकता लेकर आये गंभीर, औसत दर्जे के लिये कोई जगह नहीं : चक्रवर्ती
Sports

टीम में अनुशासित मानसिकता लेकर आये गंभीर, औसत दर्जे के लिये कोई जगह नहीं : चक्रवर्ती

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टीम में अनुशासित मानसिकता लेकर आये गंभीर, औसत दर्जे के लिये कोई जगह नहीं : चक्रवर्ती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्पिन गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती ने कहा है कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम में ऐसी मानसिकता भरी है जिसमें हार और औसत दर्जे के प्रदर्शन के लिये कोई जगह नहीं बचती . कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में भी गंभीर के साथ काम कर चुके चक्रवर्ती ने मंगलवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार से इतर पत्रकारों से कहा ,” मैं उनके साथ आईपीएल में काम कर चुका हूं और हम 2024 में जीते थे . मेरे लिये कुछ नया नहीं है क्योंकि मैं उनके साथ काम कर चुका हूं .”

उन्होंने कहा ,” मैं उनके बारे में यह कह सकता हूं कि वह टीम को इस तरीके से तैयार करते हैं जिसमें हारने का विकल्प नहीं होता . आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और मैदान पर सब कुछ झोंक देना है . उसके बाद जो होगा, वह होगा .” उन्होंने कहा ,”जब वह होते हैं तो औसत प्रदर्शन नहीं चलता . यह मेरा मानना है .” चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि उन्हें रहस्यमयी स्पिनर का दर्जा मीडिया ने दिया है और वह अपने बारे में ऐसा नहीं सोचते .

उन्होंने कहा ,” मैने कभी खुद को रहस्यमयी गेंदबाज नहीं कहा . मीडिया ने यह नाम दिया है लेकिन अगर आप मुझे यह बुलाना चाहते हो तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है . लेकिन बात सिर्फ यह है कि मैं हर गेंद को समान पकड़ और रिलीज प्वाइंट से डाल सकता हूं जिससे उसे भांपना मुश्किल हो जाता है .” विवादों से घिरे एशिया कप के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि टीम का फोकस अपराजेय रहने पर था और हमने बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं दिया .

एशिया कप में भारत को जीतने के बावजूद ट्रॉफी और पदकों के बिना लौटना पड़ा . चक्रवर्ती ने कहा ,” हम मैच से पहले रणनीति बनाते हैं और फाइनल से पहले दो बार हम पाकिस्तान से खेल चुके थे तो हमें पता था कि क्या रणनीति होनी चाहिये . हम अपराजेय रहकर एशिया कप जीतने ही गए थे .” उन्होंने कहा ,” हम सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिये थे और मैच के बाद कुछ पोस्ट करने के लिये ही उस पर जाते थे . पता नहीं भारत में कैसा माहौल था लेकिन वहां यूएई में सब खामोश था .”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअब धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर ही होगा किसान पंजीयन, 31 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन
Next Article एअर इंडिया विमान दुर्घटना जांच में कोई हेराफेरी नहीं हो रही : नागर विमानन मंत्री नायडू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.