हैदराबाद. तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी समूह के 14 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. भाकपा (माओवादी) छत्तीसगढ़ का प्रतिबंधित संगठन है.

विज्ञप्ति के मुताबिक, एरिया कमेटी के दो सदस्यों (एसीएम) सहित 14 लोगों ने माओवाद का रास्ता छोड़कर अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया. पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने (माओवादियों ने) भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

विज्ञप्ति में बताया गया कि माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों के लिए कल्याणकारी उपायों और पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ‘ऑपरेशन चेयुथा’ कार्यक्रम के तहत आदिवासी समुदायों के लिए विकास व कल्याण पहल के बारे में जानने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया.
विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने आत्मसमर्पण करने और सामान्य जीवन में लौटने की इच्छा रखने वाले अन्य माओवादियों से सीधे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से अपने निकटतम थाने या वरिष्ठ जिला अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है .

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version