राष्ट्रवाणी: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक आक्रामक कुत्ते ने 31 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 4 में कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता एक दिन पहले से असामान्य व्यवहार कर रहा था और राह चलते लोगों को निशाना बना रहा था।

अब तक उसने 31 लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल के डॉ. नरेंद्र रात्रे RMO ने बताया कि सभी 31 घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया है और उनकी हालत सामान्य है।

इधर, पार्षद रामनाथ सिदार ने प्रशासन से तत्काल कुत्ते को पकड़ने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है। नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इधर बच्चे पर हुए कुत्ते के हमला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से आक्रामक कुत्ता अचानक बच्चे के पास पहुंचा और उसे बुरी तरह से नोंच डाला।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version