मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ पर 11 से 15 मार्च 2027 तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को घोषणा की कि यह ऐतिहासिक मैच एमसीजी में पुरुष टीमों के बीच होने वाला पहला दिन रात्रि मैच होगा।

इस ऐतिहासिक स्टेडियम में ही 1877 में आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इन दोनों टीमों के बीच 1977 में शताब्दी टेस्ट मैच भी एमसीजी पर आयोजित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों मैच में 45 रन के समान अंतर से जीत हासिल की थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘‘एमसीजी में टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बड़े मैच का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन दूधिया रोशनी में होगा जो खेल की समृद्ध विरासत और टेस्ट क्रिकेट के आधुनिक विकास दोनों का जश्न मनाने का एक शानदार तरीका होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे अधिक से अधिक दर्शकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी और इस मैच का आनंद लेना शानदार अनुभव होगा।’’ ऑस्ट्रेलिया नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 2025-26 एशेज श्रृंखला की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 13 दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 12 मैच में उसने जीत हासिल की है। इनमें से आठ मैच का आयोजन एडिलेड में किया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version