Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है’
Sports

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली ने कहा, ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’. कोहली अब लंदन में रहते हैं. वह हाल में विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में दिखाई दिए जिसमें वह भूरे रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. इसके बाद वह तुरंत ‘यूवीकैन’ कैंसर फंडरेजर (धनराशि जुटाना) कार्यक्रम में पहुंच गए.

भारतीय टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता ने कोहली के टीम का हिस्सा नहीं होने का जिक्र क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी. प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर ने कहा, ”मैदान पर हमें आपकी कमी खलती है. ” रवि शास्त्री, क्रिस गेल, केविन पीटरसन और युवराज तब कोहली के बगल में खड़े थे और इस भारतीय सुपरस्टार ने कुछ देर रुककर जवाब दिया, ”मैंने अभी दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है. आपको पता है कि जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं तो यह आराम करने का समय होता है. ” कोहली इस ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम के बीच में आए लेकिन स्पष्ट रूप से ‘शोस्टॉपर’ रहे.

उन्होंने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की जो उस समय मुख्य कोच थे जब कोहली टेस्ट टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले गए थे. कोहली ने कहा, ”सच कहूं तो अगर मैं तब उनके साथ नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट में जो हुआ वो मुमकिन नहीं हो पाता. हमारे बीच जो स्पष्टता थी वो ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है. क्रिकेटरों के करियर में आगे बढ़ने के लिए यही सब कुछ होता है. ” कोहली ने कहा, ”उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह सवालों का डटकर सामना किया, वह अहम था. वर्ना चीजें अलग हो सकती थीं. मेरे मन में हमेशा उनके लिए सम्मान और आदर है क्योंकि वह मेरी क्रिकेट यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे. ” शास्त्री ने भी कोहली की तारीफ का जवाब देते हुए कहा कि वह पिछले 15 साल के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटर हैं.

शास्त्री ने कहा, ”आप विश्व कप और दूसरे खिताब जीतते हैं लेकिन वह लाल गेंद के क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे. एक बार जब उन्होंने सफलता का मंत्र तय कर लिया तो बाकियों को भी उनका अनुसरण करना पड़ा. ” उन्होंने कहा, ”अगर भारत आज टेस्ट क्रिकेट में इस स्तर पर खेल रहा है, विशेषकर उनके नेतृत्व में जो युवा पीढ़ी खेली है, उन्हें उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए. यहां तक कि विश्व क्रिकेट को भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए. भारत के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से पैसा आया और बीसीसीआई को उसका हिस्सा मिला.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिलासपुर जिले में कुएं से पिता-पुत्र के शव बरामद
Next Article एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को सीओओ नियुक्त किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.