राष्ट्रवाणी: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक भोजपुरी गीत ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गया। इस गीत को 848 मिलियन व्यूज मिले हैं। पवन सिंह का भोजपुरी गीत आज भी पार्टियों की है जान लाउड स्पीकर में सुना जाता है भोजपुरी गाना पवन सिंह ने गाया था सुपरहिट भोजपुरी गाना यूट्यूब पर गाने पर हैं 848 मिलियन व्यूज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
भोजपुरी गानों का क्रेज हर ओर है। देसी शादी-पार्टी हो और भोजपुरी गाने न बजे, ऐसा हो नहीं सकता है। हर शादी-पार्टी में पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना तो जरूर बजता है।
पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Song) का ये गाना 10 साल पहले आया था और एक दशक से यह यूट्यूब पर राज कर रहा है। यह गाना ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर है जिसे लोग अब भी DJ पर हाई स्पीड में बजाकर सुनते हैं। शादी-पार्टियों में लाउड स्पीकर पर ये गाना बजाया जाता है।
पवन सिंह का ये गाना उनकी ही फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ (Bhojpuriya Raja) का है जो 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के यूं तो सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन एक गाना ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गया था। यह गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा…’ (Chhalakata Hamro Jawya…) है।
पवन सिंह का ये गाना 10 साल से यूट्यूब पर राज कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया था। न केवल पवन सिंह इस गाने में नजर आए और एक्टिंग की, बल्कि उन्होंने इस सुपरहिट गाने को अपनी आवाज भी दी है।
उन्होंने सिंगर प्रियंका सिंह के साथ इस पार्टी सॉन्ग को गाया था। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा था, वहीं इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया था। इस गाने के बोल और म्यूजिक के साथ-साथ पवन सिंह की आवाज में यह गाना सुपरहिट पार्टी एंथम बन गया है।
आज भी इस गाने के बिना शादी-पार्टी अधूरी है। इस गाने को सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी लोग इसे खूब सुनते हैं। यूट्यूब पर इस गाने के क्रेज का अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे 848 मिलियन (84 करोड़ 80 लाख व्यूज के करीब) से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
