नयी दिल्ली. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अपनी पार्टी के नेता शशि थरूर की एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया कि पक्षियों को उड़ने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं पड़ती और उड़ने के बाद भी बाज एवं गिद्ध शिकार की तलाश में रहते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी सांसद थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ किए जाने को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कुछ लोगों के लिए ‘मोदी फर्स्ट’ हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी दल के लिए देश सबसे पहले है. खरगे की इन टिप्पणियों के बाद थरूर ने किसी का नाम लिए बगैर ‘एक्स’ पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट किया था.

उन्होंने एक पक्षी की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था, ”उड़ने की इजाजत मत मांगो. पंख तुम्हारे हैं, आसमान किसी का नहीं है.” थरूर का नाम लिए बगैर टैगोर ने बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष किया और कई पक्षियों की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं. उन्होंने कहा, ”उड़ने की इजाजत न मांगें. पक्षियों को उड़ने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं है…लेकिन आज एक आज़ाद पक्षी को भी आसमान की निगरानी करनी पड़ती है क्योंकि बाज, गिद्ध और ‘चील’ हमेशा शिकार करते रहते हैं. आज़ादी मुफ़्त नहीं है, खासकर तब जब शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह धारण करते हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version