रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने ग्रामीण, परिक्षेत्र एवं तहसील इकाईयों के निर्वाचन की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षा को आदेश जारी कर दिया गया है.

तहसील इकाई का चुनाव 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा. इसके लिए ग्रामीण व परिक्षेत्र के प्रबंध कार्यकारिणी, तहसील के आजीवन व संरक्षक सदस्य, तहसील के वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी वोट डालेंगे.

ग्रामीण इकाई के चुनाव के लिए 3 से 12 सितंबर तक सर्वे होगा. इसके बाद 13 से 15 सितंबर तक चुनाव कराना होगा. इसके लिए पार पांघर के प्रमुख वोट डालेंगे. परिक्षेत्र इकाई का चुनाव 21 से 24 सितंबर तक कराना होगा. इसके लिए ग्रामीण प्रबंध कार्यकारिणी परिक्षेत्र के वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी, परिक्षेत्र के आजीवन व संरक्षक सदस्य वोट डाल सकेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version