नयी दिल्ली: सरकार ने बताया कि उसने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी के निचले हिस्से पर चीन द्वारा एक विशाल बांध परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करने की खबरों का संज्ञान लिया है। तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को यारलुंग त्सांगपो के नाम से जाना जाता है।

राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ंिसह ने बताया कि इस परियोजना को पहली बार वर्ष 1986 में सार्वजनिक किया गया था और तब से ही चीन में इसकी तैयारियां चल रही थीं।
उन्होंने कहा, ह्लभारत सरकार ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी के निचले भाग पर चीन द्वारा विशाल बांध परियोजना के निर्माण कार्य प्रारंभ करने की खबरों का संज्ञान लिया है।

विदेश राज्य मंत्री ने कहा ‘‘भारत सरकार चीन द्वारा पनबिजली परियोजनाओं के विकास सहित ब्रह्मपुत्र नदी से संबंधित सभी घटनाक्रमों पर सतर्कता से नजर रखती है, और हमारे हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए निवारक और सुधारात्मक उपाय भी शामिल हैं।

ंिसह ने कहा कि सीमा पार नदियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चीन से वार्ता एक विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र के अंतर्गत की जाती है, जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी। साथ ही राजनयिक माध्यमों से भी संवाद किया जाता है।
ंिसह ने कहा, ह्लएक निचले प्रवाह वाले देश के रूप में, जिसके पास सीमा-पार नदियों के जल के उपयोग के पर्याप्त अधिकार हैं, भारत सरकार ने चीनी पक्ष के समक्ष बार-बार अपनी राय और ंिचताएं व्यक्त की हैं, जिनमें पारर्दिशता और संबद्ध देशों से परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

साथ ही यह आग्रह भी किया गया है कि ऊपरी हिस्सों में की जाने वाली किसी भी गतिविधि से नीचे स्थित राज्यों के हित प्रभावित न हों। उन्होंने बताया कि सीमा-पार नदियों पर सहयोग की आवश्यकता का मुद्दा भारत ने चीन के साथ कई द्विपक्षीय वार्ताओं में उठाया है, जिनमें हाल में 14-16 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री की चीन यात्रा भी शामिल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version