Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»ट्रंप-चिनफिंग बातचीत के बाद अमेरिका, चीन व्यापार वार्ता बहाल करने को तैयार
Blog

ट्रंप-चिनफिंग बातचीत के बाद अमेरिका, चीन व्यापार वार्ता बहाल करने को तैयार

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप-चिनफिंग बातचीत के बाद अमेरिका, चीन व्यापार वार्ता बहाल करने को तैयार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के बाद कहा कि दोनों देश सीमा शुल्क एवं दुर्लभ खनिजों की वैश्विक आपूर्ति पर बना गतिरोध खत्म करने के लिए व्यापार वार्ता दोबारा शुरू करेंगे. ट्रंप के दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद से चिनफिंग के साथ यह उनकी पहली बातचीत थी. इसके पहले दोनों नेताओं के बीच बातचीत जनवरी में ट्रंप के शपथ ग्रहण के पहले हुई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में व्यापार वार्ता के संदर्भ में कहा, “हमारी संबंधित टीमें जल्द ही निर्धारित स्थान पर मिलेंगी.” इस वार्ता में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर वार्ता में अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता 12 मई को दोनों देशों के बीच शुल्क दरों को कम करने के समझौते के तुरंत बाद कुछ समय के लिए रुक गई थी. हालांकि अन्य मुद्दों पर वार्ता जारी रही.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चिनफिंग ने उन्हें और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को चीन आने के लिए ‘विनम्रतापूर्वक’ आमंत्रित किया. इसके जवाब में ट्ंरप ने भी चिनफिंग को अमेरिका आने का न्योता दिया. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच टेलीफोन बातचीत की पहल ट्रंप ने की थी. ??चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक रिपोर्ट में कहा कि चिनफिंग ने ट्रंप से चीन के खिलाफ अमेरिका द्वारा उठाए गए “नकारात्मक उपायों को उलटने” के लिए कहा. शिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने चिनफिंग से कहा कि चीनी छात्रों का अमेरिका में अध्ययन करने के लिए स्वागत है, हालांकि उनका प्रशासन कुछ वीजा रद्द करने के लिए प्रतिबद्ध है. ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि चिनफिंग के साथ किसी समझौते पर पहुंच पाना मुश्किल है.

राष्ट्रपति ने बुधवार को अपनी एक पोस्ट में कहा था, ”मैं चीन के राष्ट्रपति शी को हमेशा पसंद करता हूं, करता रहा हूं और हमेशा करता रहूंगा. लेकिन वह बहुत सख्त हैं और उनके साथ कोई समझौता कर पाना बेहद मुश्किल है.” अमेरिका चीन पर महत्वपूर्ण खनिजों का निर्यात न करने का आरोप लगाता है. वहीं चीनी सरकार को अमेरिका द्वारा उन्नत चिप की बिक्री को प्रतिबंधित करने एवं कॉलेज और स्नातक छात्रों के लिए छात्र वीजा तक पहुंच को प्रतिबंधित करने जैसे फैसलों पर आपत्ति है.

ट्रंप ने बातचीत की अनुमति देने के लिए चीनी वस्तुओं पर शुल्क को 145 प्रतिशत से 90 दिनों के लिए घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया है. चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है. दोनों देशों के बीच शुल्क को लेकर इस घट-बढ़ के कारण वैश्विक बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव आया है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में बाधा उत्पन्न होने का खतरा भी पैदा हो गया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में चीन के साथ अमेरिका का व्यापार असंतुलन 295 अरब डॉलर का था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने भारत के हितों से समझौता किया, राहुल ने मोदी का मजाक उड़ाने का दुस्साहस किया: हिमंत
Next Article धर्मांतरण रोकने आरएसएस ही कर सकती है हमारी मदद : अरविंद नेताम
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.