Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन

March 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 मार्च को करेंगे लखपति दीदियों से संवाद

March 6, 2026

सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप को ईरान की दो टूक: उप विदेश मंत्री बोले- ‘न्यूयॉर्क का मेयर चुन नहीं सकते, तेहरान पर दावा कर रहे’
International

ट्रंप को ईरान की दो टूक: उप विदेश मंत्री बोले- ‘न्यूयॉर्क का मेयर चुन नहीं सकते, तेहरान पर दावा कर रहे’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप को ईरान की दो टूक: उप विदेश मंत्री बोले- ‘न्यूयॉर्क का मेयर चुन नहीं सकते, तेहरान पर दावा कर रहे’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

US-Israel Vs Iran conflict: ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. सईद खतीबजादेह ने ट्रंप के उस दावे पर दो टूक जवाब दिया, जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि बिना अमेरिका के हस्तक्षेत्र के ईरान अपना नया सुप्रीम नेता नहीं चुन सकता है।
पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री डॉ. सईद खतीबजादेह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान के पास आक्रामक शक्तियों के खिलाफ जहां से भी अमेरिकी हमले शुरू हो रहे हैं, उन्हें निशाना बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसी के साथ उन्होंने ट्रंप पर ईरान के नए सुप्रीम नेता को लेकर दिए बयान पर भी करार हमला बोला।

‘ईरान के अस्तित्व पर हमला’
डॉ. खतीबजादेह ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई ईरान के अस्तित्व को समाप्त करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने इस संघर्ष को ‘वीरतापूर्ण, राष्ट्रवादी युद्ध’ बताया, जिसका उद्देश्य आक्रामक शक्तियों को पीछे धकेलना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान को अपनी रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

ईरानी मंत्री का ट्रंप पर करारा तंज
उप विदेश मंत्री डॉ. सईद खतीबजादेह ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं, जबकि वे न्यूयॉर्क के मेयर की नियुक्ति तक नहीं कर सकते। क्या आप इस औपनिवेशिक रवैये की कल्पना कर सकते हैं? एक ओर वे अपने देश में लोकतंत्र देखना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर वे ईरान के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को पद से हटाना चाहते हैं।’

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
ईरान के उप-विदेश मंत्री ने अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों के खिलाफ बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की ओर से किसी भी प्रकार का उकसावा नहीं हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ यह आक्रामकता क्यों शुरू की, और कहा कि अमेरिकी प्रशासन से इस सवाल का जवाब अलग-अलग मिलेगा। उन्होंने इस आक्रामकता के पीछे “सत्ता की राजनीति और ‘ग्रेटर इस्राइल’ के भ्रम” को जिम्मेदार ठहराया।

‘ग्रेटर इस्राइल’ का भ्रम और अमेरिकी उपस्थिति का अंत
खतीबजादेह ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के अस्तित्व को समाप्त करने का फैसला किया है, जबकि इस्राइल दशकों से ‘ग्रेटर इस्राइल’ के अपने भ्रम के कारण इसका वादा करता रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास फारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी उपस्थिति को समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधमतरी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल
Next Article CG Budget 2026: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस, साय सरकार ने खोला योजनाओं का पिटारा, जानें
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

Jaishankar: ‘कोई देश खुद को नहीं कह सकता सर्वोच्च ताकत’, वैश्विक तनाव के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

March 6, 2026
International

West Asia Crisis: ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर हमला, US-इस्राइल ने गिराए बम

March 3, 2026
International

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इस्राइल के हमले का दावा, IAEA ने कहा- कोई सबूत नहीं

March 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन

March 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 मार्च को करेंगे लखपति दीदियों से संवाद

March 6, 2026

सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.