Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026

IPL 2026: आकाशदीप पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर

March 21, 2026

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप ने गाजा में युद्ध पर समझौते का आह्वान किया, प्रगति के संकेत सामने आये
International

ट्रंप ने गाजा में युद्ध पर समझौते का आह्वान किया, प्रगति के संकेत सामने आये

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 29, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप ने गाजा में युद्ध पर समझौते का आह्वान किया, प्रगति के संकेत सामने आये
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव/दुबई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच समझौते को लेकर बनती सहमति के बीच रविवार को गाजा में युद्ध विराम वार्ता में प्रगति लाने की अपील की. उन्होंने एक ऐसे समझौते का आ”ान किया, जो 20 महीने से जारी युद्ध को रोक देगा.

इजराइल के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की वाशिंगटन यात्रा की योजना बनाई जा रही है, जो इस बारे में संकेत है कि एक नये समझौते पर काम हो सकता है. ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “गाजा में समझौता करें. बंधकों को वापस करो.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को समझौते की उम्मीदें बढ़ाते हुए कहा था कि अगले सप्ताह युद्ध विराम समझौता हो सकता है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इस मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.” ट्रंप ने इजराइल और हमास से गाजा में युद्ध समाप्त करने का बार-बार आ”ान किया है. इजराइल और हमास के बीच वार्ता एक प्रमुख मुद्दे पर बार-बार विफल हो रही है, कि क्या संघर्ष को किसी युद्ध विराम समझौते के तहत समाप्त किया जाना चाहिए.

हमास के अधिकारी महमूद मरदावी ने नेतन्याहू पर समझौते की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया तथा टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि इजराइली नेता एक अस्थायी समझौते पर जोर दे रहे हैं, जिसके तहत केवल 10 बंधकों को रिहा किया जाएगा.
नेतन्याहू के प्रवक्ता उमर दोस्तरी ने मरदावी के दावे पर टिप्पणी किए बिना कहा कि ”युद्ध समाप्त करने में हमास ही एकमात्र बाधा है.” गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में इजराइली गोलीबारी में 88 और लोग मारे गए, जिससे 20 महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 56,500 हो गई.
इजराइली सेना ने रविवार को उत्तरी गाजा के बड़े हिस्से से फलस्तीनियों को सामूहिक रूप से निकालने का आदेश दिया.

तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर इजराइली हमले में कम से कम 71 लोगों की मौत

ईरान की न्यायपालिका ने रविवार को कहा कि तेहरान की कुख्यात एविन जेल पर गत सोमवार को इजराइल द्वारा किए गए हमले में कम से कम 71 लोग मारे गए थे. इस जेल में कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रखा गया है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘मिजान’ की वेबसाइट पर रविवार को प्रसारित खबर में न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा कि मारे गए लोगों में कर्मचारी, सैनिक, कैदी और मिलने आए परिवारों के सदस्य शामिल हैं. हालांकि उन्होंने इनकी अलग-अलग संख्या नहीं बताई. न्यायपालिका के इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती.

इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम प्रभावी होने से एक दिन पहले 23 जून को हुए हमले में जेल की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं. जहांगीर ने बताया कि घायलों में से कुछ का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया. हमले के दिन न्यूयॉर्क आधारित ‘सेंटर फॉर ‘ूमन राइट्स इन ईरान’ ने जेल पर हमला करने के लिए इजराइल की आलोचना की थी.

समूह ने साथ ही कहा था कि ईरान कानूनी रूप से एविन में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए बाध्य है और हमले के बाद तेहरान के अधिकारियों द्वारा ”निकासी अभियान संचालित करने, चिकित्सा सहायता प्रदान करने या परिवारों को सूचित करने में नाकाम” रहने पर उनकी आलोचना की थी.

इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उसके कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर 13 जून को हमला किया था. इजराइल ने दावा किया कि उसने आठ परमाणु केंद्रों और 720 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें लगभग 30 ईरानी कमांडर और 11 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह के अनुसार कम से कम 417 नागरिकों समेत 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमेरा बेटा अभिषेक प्रशंसा के योग्य है : अमिताभ बच्चन
Next Article पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 83 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026
International

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026
International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026

IPL 2026: आकाशदीप पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर

March 21, 2026

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.