Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप व अमेरिकी उद्योग सऊदी के शहजादे का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार
International

ट्रंप व अमेरिकी उद्योग सऊदी के शहजादे का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 18, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप व अमेरिकी उद्योग सऊदी के शहजादे का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का व्हाइट हाउस में स्वागत करेंगे. ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में सऊदी एजेंटों द्वारा हत्या के बाद यह उनका पहला दौरा होगा.
सऊदी शासकों के प्रखर आलोचक खशोगी की हत्या से अमेरिका-सऊदी अरब के रिश्तों में खटास आ गयी थी. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बाद में निर्धारित किया कि प्रिंस मोहम्मद ने ही एजेंटों को ऐसा करने का निर्देश दिया था.

लेकिन सात साल बाद यह तनाव काफी हद तक खत्म हो गया है. ट्रंप अब 40 वर्षीय शहजादे को पश्चिम एशिया के भविष्य को आकार देने वाले एक अहम साझेदार के रूप में देख रहे हैं. सलमान अपनी ओर से खशोगी की हत्या में किसी भी भूमिका से इनकार करते रहे हैं.
दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता में खशोगी का मुद्दा शायद ही प्रमुख रहेगा. वे अरबों डॉलर के समझौते की घोषणा और अस्थिर पश्चिम एशिया में आगे की जटिल राह पर चर्चा करने वाले हैं. दिन का समापन व्हाइट हाउस में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह के साथ होगा, जिसमें शहजादे का सम्मान किया जाएगा.

ट्रंप ने दौरे से पहले सऊदी अरब के बारे में कहा, “वे हमारे बेहतरीन सहयोगी रहे हैं.” लड़ाकू विमान और कारोबारी सौदे सऊदी अरब के शहजादे की बहुप्रतीक्षित वाशिंगटन यात्रा की पूर्व संध्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस खाड़ी देश को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचेंगे. हालांकि, ट्रंप प्रशासन में इस बात को लेकर चिंता है कि इस तरह की बिक्री से चीन को उन्नत हथियार प्रणाली के पीछे की अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच मिल सकती है.

ट्रंप की घोषणा इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि रिपब्लिकन प्रशासन में कुछ लोग इजराइल की अपने पड़ोसियों पर गुणात्मक सैन्य बढ़त को प्रभावित करने को लेकर चिंतित हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब ट्रंप अपनी गाजा शांति योजना की सफलता के लिए इजराइल के समर्थन पर निर्भर हैं. यह अप्रत्याशित कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ट्रंप सऊदी अरब को इजराइल के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं.

राष्ट्रपति ने अपने पहले कार्यकाल में अब्राहम समझौते के माध्यम से इजराइल और बहरीन, मोरक्को और संयुक्त अरब अमीरात के बीच वाणिज्यिक और राजनयिक संबंध बनाने में मदद की थी. ट्रंप, गाजा में दो साल से चल रहे इजराइल-हमास युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने के अपने व्यापक प्रयासों के लिए समझौतों के विस्तार को आवश्यक मानते हैं. राष्ट्रपति ने हाल के सप्ताह में यह भी अनुमान व्यक्त किया था कि एक बार सऊदी अरब समझौते पर हस्ताक्षर कर दे, तो अरब जगत का “हर कोई” इसमें शामिल हो जाएगा.

हालांकि सऊदी अरब का कहना है कि इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने पर विचार करने से पहले फलस्तीनी राष्ट्र की दिशा में एक स्पष्ट रास्ता तय किया जाना चाहिए. इस बीच, इज.राइल फलस्तीनी राष्ट्र के निर्माण का पुरजोर विरोध कर रहा है.
अमेरिकी सैन्य सहयोग का आश्वासन नेताओं के पास निश्चित रूप से बात करने के लिए बहुत कुछ होगा, जिसमें गाजा में नाजुक युद्ध विराम को बरकरार रखना, ईरान के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार के बारे में आपसी चिंताएं और सूडान में गृहयुद्ध शामिल हैं.

सऊदी अरब ट्रंप से अपने साम्राज्य के लिए अमेरिकी सैन्य सुरक्षा के दायरे को परिभाषित करने वाला औपचारिक आश्वासन प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है. हालांकि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा अनुमोदित नहीं की गई किसी भी बात को अगले राष्ट्रपति द्वारा रद्द किया जा सकता है. खशोगी की हत्या के बाद से पश्चिम से दूर रहे शहजादे मोहम्मद (40) एक प्रमुख नेता के रूप में अपनी स्थिति को पुन? स्थापित करना चाहते हैं, जो खनन, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश करके सऊदी अर्थव्यवस्था को तेल से अलग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर में DKS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नए विभाग खोलने की अनुमति, मरीजों के लिए सुविधा बढ़ी
Next Article बस्तर में कई नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड हिडमा समेत छह माओवादी आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ में ढेर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.