बरेली: उत्तर पूर्व रेलवे के इज्जतनगर स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से सोमवार को दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इज्जतनगर के थाना प्रभारी (एसएचओ) विजेंद्र ंिसह के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 14 वर्षीय आदित्य और उसका 11 वर्षीय दोस्त पंकज मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहे थे।

ंिसह ने कहा, “इज्जतनगर की गली नंबर आठ के निवासी दोनों लड़के बाल कटवाने के लिए घर से निकले थे। आदित्य ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहा था, जबकि पंकज मोबाइल फोन पर बात करता हुआ पटरी पार कर रहा था।” उन्होंने बताया कि उसी समय, काठगोदाम से इज्जतनगर स्टेशन की ओर जा रहा एक खाली इंजन पटरी से गुजर रहा था।

पटरी के पास खड़े लोगों ने लड़कों को सचेत करने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। इस दौरान लोको पायलट ने बार-बार हॉर्न भी बजाया, लेकिन वे सुन नहीं सके और इंजन की चपेट में आ गए। ंिसह ने बताया कि दोनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version