Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत चुनावी गड़बड़ी का नजीता: भाकपा
Country

त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत चुनावी गड़बड़ी का नजीता: भाकपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत चुनावी गड़बड़ी का नजीता: भाकपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

त्रिशूर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता वी. एस. सुनील कुमार ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मतदाता सूची में हेरफेर के अपने आरोपों को तेज कर दिया और इसे मध्य केरल निर्वाचन क्षेत्र में उसकी ऐतिहासिक जीत से जोड़ा।

सुनील कुमार 2024 के आम चुनाव में त्रिशूर लोकसभा सीट से वाम दल के उम्मीदवार थे। अभिनेता से नेता बने एवं भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट पर 74 हजार से अधिक मतों के महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की थी और त्रिकोणीय मुकाबले में कुमार तथा कांग्रेस उम्मीदवार के. मुरलीधरन को हराया था।

वर्तमान में गोपी केंद्रीय पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री हैं। राज्य के पूर्व मंत्री कुमार ने कहा कि त्रिशूर लोकसभा सीट से गोपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा द्वारा मतदाता सूची में की गई कथित हेराफेरी को साबित करने के मकसद से वह सबूतों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने यह मुद्दा निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया था, लेकिन आयोग ने उन्हें शिकायत को औपचारिक घोषणा के रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया – ठीक उसी तरह जैसा उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा था।

कुमार ने एक टीवी चैनल से कहा कि घोषणा का प्रारूप इस तरह का है कि अगर उठाए गए मामले में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो हस्ताक्षरकर्ता (मामला उठाने वाले) को कारावास भी जाना पड़ सकता है।
भाकपा नेता ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कहा था कि मतदाता सूची में स्पष्ट हेरफेर हुआ था, जिसके कारण त्रिशूर सीट में गोपी की जीत हुई।

इस संबंध में कुछ मीडिया जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक घर से नौ मतदाताओं के नाम मूल परिवार की जानकारी के बिना सूची में जोड़ने का मामला सामने आया है। भाकपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अलावा कांग्रेस भी पिछले कुछ समय से भाजपा और गोपी के खिलाफ मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप लगा रही है।

इस बीच, सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पर कुछ समय के लिए निर्वाचन क्षेत्र से उनकी कथित अनुपस्थिति के लिए कटाक्ष करना जारी रखा और जानना चाहा कि क्या उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोपी मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों के डर से शायद बाहर नहीं आ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगाजा सिटी में इजराइल के हमले में पत्रकारों की मौत
Next Article फरहान अख्तर निर्मित ‘बूंग’ मेलबर्न फिल्म महोत्सव 2025 की ‘स्पॉटलाइट’ फिल्म बनी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.