Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»तुर्किये: मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत
International

तुर्किये: मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तुर्किये: मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंकारा. तुर्किये के गृह मंत्री ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कम से कम पुलिस के आठ अन्य अधिकारी और एक गार्ड घायल भी हो गया. उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सोमवार को इस्तांबुल के दक्षिण में स्थित यालोवा प्रांत के इल्माली जिले में उस समय हुई, जब पुलिस ने एक ऐसे घर में छापेमारी की जहां आतंकवादी छिपे हुए थे.

पड़ोसी प्रांत बर्सा से विशेष बलों को अभियान में सहायता के लिए भेजा गया. गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि यालोवा में चलाया गया अभियान देश भर के 15 प्रांतों में आईएस संदिग्धों के खिलाफ चलाए गए एक साथ सौ से अधिक छापेमारी अभियान का हिस्सा था. येरलिकाया ने कहा कि यालोवा में अभियान ‘अत्यंत सावधानी’ से चलाया गया क्योंकि जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसमें महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सभी पांच महिलाओं और छह बच्चों को घर से सुरक्षित निकाल लिया गया. मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि सभी आतंकवादी तुर्किये के नागरिक थे.

उन्होंने बताया कि यह अभियान स्थानीय समयानुसार देर रात लगभग दो बजे शुरू हुआ और आधिकारिक तौर पर पूर्वाह्न पौने दस बजे समाप्त हुआ. इस बीच, न्याय मंत्री यिलमाज टुनक ने ‘एक्स’ पर बताया कि यालोवा के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है और जांच का नेतृत्व करने के लिए पांच अभियोजकों को नियुक्त किया गया है. निजी समाचार चैनल एनटीवी ने पहले बताया था कि मुठभेड़ स्थल के नजदीक होने के कारण इलाके के पांच स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए. खबर में यह भी बताया गया कि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर प्राकृतिक गैस और बिजली की आपूर्ति भी काट दी जबकि लोगों और वाहनों को इलाके में प्रवेश करने से रोक दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबलरामपुर में 1200 किलोग्राम गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
Next Article भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का 1 जनवरी को होगा भूमिपूजन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.