इंफाल: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा और उनका मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के नेतृत्व में शीर्ष अदालत के प्रतिनिधिमंडल का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के वकीलों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि न्यायाधीश राहत शिविरों का दौरा करेंगे और चुराचांदपुर जिले में लघु सचिवालय से कानूनी सेवा शिविरों, कानूनी सहायता केन्द्रों और अस्थायी चिकित्सा केन्द्रों का वर्चुल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बिष्णुपुर में मोइरांग कॉलेज में एक राहत शिविर जाएंगे।

इस संबंध में एक न्यायाधीश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अभी यहां आए हैं और आगे के कार्यक्रम को लेकर आशान्वित हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर ंिसह मेइती समुदाय से हैं और वह कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले का दौरा नहीं करेंगे क्योंकि वहां वकीलों के एक संगठन ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति ंिसह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे।

‘आॅल मणिपुर बार एसोसिएशन’ (एएमबीए) ने चुराचांदपुर जिले की बार एसोसिएशन से आग्रह किया है कि वह मेइती समुदाय से ताल्लुक रखने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को कुकी-जो बहुल क्षेत्र का दौरा करने से रोकने वाले अपने निर्देश को वापस ले।

एएमबीए के अध्यक्ष पुयम तोमचा मीतेई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का यह दौरा ऐतिहासिक और अपनी तरह का पहला दौरा है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रविवार को मणिपुर उच्च न्यायालय में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। मणिपुर में मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय ंिहसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version