Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025

न्यायालय ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी पर सवाल उठाया

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया, तीन आतंकी अब भी घिरे
Country

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया, तीन आतंकी अब भी घिरे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया, तीन आतंकी अब भी घिरे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जम्मू. जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि तीन अन्य आतंकी अब भी घिरे हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
चार आतंकवादियों के इस समूह की पिछले एक वर्ष से तलाश की जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने बृहस्पतिवार सुबह जिले में बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई.

उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है.
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, “भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अभियान में अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. अभियान अभी जारी है.” उन्होंने बताया, “‘ऑपरेशन बिहाली’ कोड नाम वाला यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है जब एक सप्ताह बाद कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होगी.” जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया, ”आतंकवादियों का सुबह करीब साढ़े आठ बजे पता चला…माना जा रहा है कि उनकी संख्या चार है और हम इस समूह को पिछले एक साल से ढूंढ रहे थे.” उन्होंने बताया कि कोहरा होने के बावजूद तलाश अभियान जारी है और मौसम में सुधार होने के बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा.

अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकवादियों को घेरा गया है, वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और सेना के पैरा कमांडो की अगुवाई में संयुक्त तलाश दल ने करूर नाला के पास उन्हें छिपे हुए पाया. इससे पहले, सुबह जम्मू स्थित सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ”एक सटीक सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. आतंकवादियों से सामना हुआ. अभियान अभी जारी है.” अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में तलाश अभियान चलाया था. हालांकि, कुछ भी बरामद न होने के बाद अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025
Country

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025
Country

न्यायालय ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी पर सवाल उठाया

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025

न्यायालय ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी पर सवाल उठाया

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.