राष्ट्रवाणी: UPI New Features: NPCI ने UPI में दो नए फीचर ‘Tap & Pay’ और ‘My UPI’ लॉन्च किए हैं, जिससे …और पढ़ें NPCI ने लॉन्च किए 2 धांसू फीचर (एआई Photo) ‘Tap & Pay’ से बिना ऐप खोले, बिना इंटरनेट पेमेंट। ‘My UPI’ सभी लेनदेन को एक जगह प्रबंधित करेगा। ₹5000 तक का पेमेंट बिना पिन के संभव। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी हर छोटी-बड़ी चीज के लिए Gpay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। डिजिटल पेमेंट को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में बड़ा अपडेट किया है। (UPI New features) हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में NPCI ने दो बेहद धांसू फीचर्स Tap & Pay (टैप एंड पे) और MY UPI (सिंगल विंडो सर्विस) लॉन्च किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब पेमेंट करने के लिए आपको मोबाइल नेटवर्क की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए दोनों फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। अक्सर भीड़-भाड़ वाली दुकानों पर पेमेंट करते समय इंटरनेट स्लो हो जाता है या ऐप खुलने में समय लगता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए ‘Tap & Pay’ फीचर लाया गया है। हममें से कई लोग एक से ज्यादा UPI ऐप्स (जैसे कोई GPay तो कोई Paytm) और कई बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनका हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान बनाने के लिए NPCI ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित ‘My UPI’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version