Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नक्सलियों से हथियार डालने की अपील की
Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नक्सलियों से हथियार डालने की अपील की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 5, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नक्सलियों से हथियार डालने की अपील की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नवा रायपुर. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि छत्तीसग­ ढ़ में सुरक्षाबलों और सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है. नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसग­ढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के सबसे युवा राज्यों में से एक छत्तीसग­ढ़ ने अब खुद को सबसे प्रगतिशील और संभावनाशील राज्यों में शामिल कर लिया है.

उन्होंने कहा, ”गर्व है कि अब हम नक्सलवाद को खत्म कर रहे हैं, जिसने लंबे समय तक राज्य के विकास में बाधा डाली थी. शांति बेहद जरूरी है, क्योंकि शांति के बिना विकास संभव नहीं है.” राधाकृष्णन ने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, ”मैं सभी नक्सलियों से हथियार छोड़ने और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आग्रह करता हूं.” उन्होंने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस, केंद्र और राज्य सरकारों की प्रतिबद्धता तथा स्थानीय समुदायों के सहयोग से अब उन इलाकों में शांति बहाल हो गई है जो कभी हिंसा से प्रभावित थे.

उपराष्ट्रपति ने कहा, ”नक्सलवाद का खात्मा छत्तीसग­ढ़ की नयी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाए गए बड़े कदमों का परिणाम है. सभी मिलकर इस लाल आतंक को खत्म करने में जुटे हैं.” राज्य के गठन (एक नवंबर 2000) के बाद की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसग­ढ़ ने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास की एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है.

उन्होंने कहा कि छत्तीसग­ढ़ ने दिखाया है कि परंपराओं का पालन करने वाला क्षेत्र आधुनिकता और आर्थिक विकास के साथ आत्मविश्वास से आगे ब­ढ़ सकता है. राज्य के गांव, जंगल, नदियां और खदानें संघर्ष और सफलता दोनों की कहानियां बयां करती हैं.
आदिवासी समुदायों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राधाकृष्णन ने कहा, ”सदियों से उन्होंने राज्य की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है. प्रकृति के साथ उनका तालमेल और सामूहिक जीवन के प्रति उनका सम्मान, जलवायु परिवर्तन के दौर में पूरी दुनिया के लिए एक सबक है.”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और संपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है. उन्होंने बताया, ”सड़कें, रेलवे और हवाई संपर्क ने दूरदराज के इलाकों को भी राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ दिया है. नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में भी रेलवे नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है.” उन्होंने कहा, ”प्रगति को सिर्फ जीडीपी से नहीं, बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान, शासन पर उनके भरोसे और हर बच्चे की आंखों में झलकती उम्मीद से भी मापा जाता है.” राधाकृष्णन ने युवाओं से कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), हरित प्रौद्योगिकी और वैश्विक बाजार में उभरते अवसरों का लाभ उठाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया.

दिन में उपराष्ट्रपति ने राजनांदगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में भाग लिया और इस पहल को भारतीय महिलाओं की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा, ”यह पहल उन महिलाओं का संकल्प दर्शाती है जो चुनौतियों को अवसरों में बदल रही हैं. ‘लखपति दीदी’ शब्द सिर्फ आय नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है.” राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का सपना महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक असाधारण कदम है. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन देशभर में दो करोड़ से अधिक महिलाओं और छत्तीसग­ढ़ में पांच लाख महिलाओं को वित्तीय आजादी दिला चुका है.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कभी पानी, बिजली और विकास की कमी से जूझने वाला छत्तीसग­ढ़ आज देश को बिजली उपलब्ध करा रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार कर चुका है. उन्होंने हाल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का उदाहरण देते हुए छत्तीसग­ढ़ की महिलाओं के सामाजिक परिवर्तन की सराहना की और उनके साहस तथा योगदान को प्रेरणादायक बताया.

उपराष्ट्रपति ने राजनांदगांव में ‘उदयचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ की नई पांच-मंजिला इमारत का उद्घाटन किया. इन कार्यक्रमों में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मौजूद थे. दिन की शुरुआत में उन्होंने नवा रायपुर अटल नगर में वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का शानदार एयर शो भी देखा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराज्य अलंकरण समारोह: उपराष्ट्रपति के हाथों 41 व्यक्तित्व होंगे सम्मानित
Next Article सेना प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास में ‘सबसे दमनकारी तानाशाह’ : इमरान खान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.